बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान जब भी पर्दे पर एक साथ दिखाई दिए वो फिल्म सुपरहिट हुई। सिर्फ रील लाइफ में ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी ये दोनों जिगरी दोस्त हैं। देखा जाए तो बीच में दोनों की दोस्ती में दरार भी पड़ गई थी, लेकिन कुछ सालों बाद दोस्ती का ये मंजर दोबारा देखने को मिला और शाहरुख-सलमान एक बार फिर से एक दूसरे के करीब आ गए। दोनों ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत एक साथ 90 के दशक में की थी और तब से ही इनकी दोस्ती गहरी हो गई। उस दौर में दोनों ने कई शानदार फिल्मों में काम किया, आज की इस खास स्टोरी में हम इन दोनों सुपरस्टार्स की साथ में आई फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई के साथ बॉलीवुड में एक इतिहास रच दिया।
इन फिल्मों में दिखी सलमान-शाहरुख की जोड़ी, करण-अर्जुन बन हिट हुए थे बॉलीवुड के ये दो 'खान'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण-अर्जुन
बॉलीवुड फिल्म 'करण-अर्जुन' 13 जनवरी साल 1995 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ थी। इस फिल्म में सलमान खान, शाहरुख खान, अमरीश पुरी, काजोल और ममता कुलकर्णी सहित कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 'करण-अर्जुन' को गिनती बॉलीवुड की शानदार फिल्मों में होती है। यह पहला मौका था जब सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी को पर्दे पर एक साथ देखा गया था। इस फिल्म का नाम पहले 'करण-अर्जुन' नहीं बल्कि कायनात रखा गया था, लेकिन बाद में फिल्म के नाम में बदलाव किया गया था।
कुछ कुछ होता है
फिल्म 'कुछ कुछ होता है' साल 1998 में रिलीज हुई, जो उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही थी। फिल्म में शाहरुख खान और काजोल का रोमांटिक अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया। साथ ही रानी मुखर्जी के करियर ने इसी फिल्म से उड़ान भरी थी। इन तीनों के अलावा सलमान खान का फिल्म में छोटा मगर अहम किरदार था। आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी।
हम तुम्हारे हैं सनम
2002 में आई फिल्म 'हम तुम्हारे हैं सनम' में शाहरुख खान, सलमान खान की जोड़ी एक बार फिर देखने को मिली। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित ने बड़ी ही खूबसूरती से शाहरुख की पत्नी का किरदार निभाया था। साथ ही फिल्म में अतुल अग्निहोत्री और सुमन रंगनाथन ने भी अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा ऐश्वर्या राय ने इस फिल्म में कैमियो भी किया। इस फिल्म को बनने लगभग 7 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और कमाई लगभग 38 करोड़ की हुई थी।
शाहरुख खान सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ और ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ में कैमियो की भूमिका में नजर आए थे। वहीं, अब सुपरस्टार सलमान खान ने कहा कि वह ‘पठान’ की शूटिंग टीवी शो ‘बिग बॉस’ की शूटिंग के बाद शुरू करेंगे। इस फिल्म में सलमान खान विशेष झलक में नजर आए थे। ऐसी खबरें हैं कि सलमान खान इस फिल्म में भी कैमियो करेंगे लेकिन उनकी भूमिका थोड़ी लंबी होगी।