फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार के #BottleCapChallenge वीडियो को रितेश ने बताया अपना, खिलाड़ी ने दिया मजेदार जवाब

Fri, 05 Jul 2019 03:05 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 05 Jul 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar replies Riteish Deshmukh in a boss way on Bottle Cap Challenge with a meme
अक्षय कुमार और रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार और रितेश देशमुख काफी अच्छे दोस्ते हैं और एक दूसरे के साथ जमकर मस्ती मजाक करते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर इनकी दोस्ती का एक मजेदार वाकया सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें अक्षय कुमार ने रितेश के ट्वीट पर रिएक्शन दिया है।
Akshay Kumar replies Riteish Deshmukh in a boss way on Bottle Cap Challenge with a meme
अक्षय कुमार, फराबी दवलचिन और शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल सोशल मीडिया पर बोतल कैप चैलेंज (#BottleCapChallenge) जमकर वायरल हो रहा है। न सिर्फ बॉलीवुड सेलेब्स बल्कि आम लोगों पर भी इसका खुमार देखने को मिल रहा है। ऐसे में रितेश देशमुख ने भी इस चैलेंज में हिस्सा लिया है। हालांकि उनका तरीका काफी अनोखा है जिसके चलते वो सुर्खियों में आ गए हैं।
Akshay Kumar replies Riteish Deshmukh in a boss way on Bottle Cap Challenge with a meme
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम (riteishd)

दरअसल रितेश ने अक्षय कुमार के ही वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही रितेश ने कैप्शन लिखा है- 'मैं खुद को रोक नहीं पाया। मैंने यह चैलेंज अक्षय कुमार का मास्क पहनकर किया है। हो सकता है कि वो कह दे कि यह वीडियो उसका है। चूंकि वो मेरा अच्छा दोस्त है इसलिए मैंने उसे इजाजत दे दी है। इसका बाद मेरा अगला टास्क है टाइगर श्रॉफ का मास्क पहनकर स्टंट करना ।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar replies Riteish Deshmukh in a boss way on Bottle Cap Challenge with a meme
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार ने भी 'बॉस' के अंदाज में इस ट्वीट पर बेहद मजेदार रिएक्शन दिया है। दरअसल अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म फिर हेरा फेरी के एक डायलॉग के मीम से इसका जवाब दिया है। अक्षय ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- 'जोर जोर से बोलकर सबको स्कीम बता दे।'



 
विज्ञापन
Akshay Kumar replies Riteish Deshmukh in a boss way on Bottle Cap Challenge with a meme
#MeToo: साजिद पर लगे आरोपों से परेशान हुए रितेश देशमुख, कहा-महिलाओं के साथ खड़ा हूं
बता दें कि दोनों एक्टर्स जल्द ही फिल्म सीरीज हाउसफुल की अगली फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म के पहले पार्ट्स हिट थे वहीं इस पार्ट में भी जमकर कॉमेडी की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा फिल्म सूर्यवंशी और मिशन मंगल भी अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों में शमिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed