{"_id":"5e89e3d58ebc3e6f9265f0d3","slug":"akshay-kumar-revealed-about-his-first-love-not-twinkle-khanna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब अक्षय कुमार ने लव लाइफ पर किया था खुलासा, इस महिला को बताया था अपना पहला प्यार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब अक्षय कुमार ने लव लाइफ पर किया था खुलासा, इस महिला को बताया था अपना पहला प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 05 Apr 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
twinkle khanna and akshay kumar
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लॉकडाउन में अक्षय कुमार घर पर ही वक्त बिता रहे हैं और फैंस से घर के अंदर ही रहने की अपील कर रहे हैं। हालांकि इस बीच भी वो फिल्मों की स्क्रिप्ट सुन रहे हैं। अक्षय हमेशा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी पर खुलकर बोलते रहे हैं। ऐसे ही एक शो में पहुंचे अक्षय ने अपनी लव लाइफ पर खुलासा किया था।
Trending Videos
2 of 5
Akshay Kumar
- फोटो : Social Media
शो में अक्षय से पूछा गया था कि उन्हें बचपन में किसी से प्यार हुआ, तो उनका जवाब हां था। उन्होंने कहा कि 'जी बचपन में बिल्कुल दिल दे बैठा था।' अक्षय ने कहा कि 'हर किसी को पहला प्यार उसके टीचर में नजर आता है। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : Social Media
अक्षय ने कहा था कि 'जब मैं सात-आठ साल का था तब मैंने अपने पास में बैठे हुए लड़के को बोला था कि यार मुझे इस टीचर से प्यार हो गया है। मुझे इनसे शादी करनी है। इसमें कोई गलती नहीं थी। होता है। स्कूल के दिनों में आप टीचर से प्यार कर बैठते हैं।'
4 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं। वो कोरोना वायरस को लेकर कभी जागरूकता फैला रहे हैं तो कभी लोगों को घरों में ही रहने की अपील कर रहे हैं। अक्षय ने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता भी दी है।
विज्ञापन
5 of 5
akshay kumar
- फोटो : social media
अक्षय ने लॉकडाउन की तुलना रियलिटी शो 'बिग बॉस' से की है। एक इंटरव्यू में अक्षय ने कहा- 'इस दौरान मैं किसी को बुलाता नहीं हूं। कोई आ भी नहीं सकता और ना ही आना चाहिए। टेक्नोलॉजी का फायदा उठाना चाहिए। आपने वो शो देखा है? बिग बॉस, सलमान खान का जो शो आता है? मेरे ख्याल से भगवान जो है वो बिग बॉस है और उसने बोला है कि सब अपने-अपने घर पर रहेंगे। बिग बॉस चाहते हैं तो अपने घर पर रहना पड़ता है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X