फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजय देवगन ने छीनी थी अक्षय कुमार से डेब्यू फिल्म, 29 साल बाद अभिनेता ने किया खुलासा

Tue, 03 Mar 2020 05:33 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 03 Mar 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Revealed Ajay Devgn Pushed Him Out of Phool Aur Kaante On Sooryavanshi Trailer Launch
अजय देवगन, अक्षय कुमार - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के गलियारों में अक्सर अभिनेता कई फिल्मों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। कई बार ऐसा होता है कि किसी फिल्म के लिए एक अभिनेता को पसंद करने के बाद उस अभिनेता को किसी और की वजह से निकाल दिया जाता है। अभिनेता भी इसका आरोप एक दूसरे पर लगाते रहते हैं। ऐसे में अभिनेता अक्षय कुमार ने 29 साल बाद एक राज खोला है। ये राज ताल्लुक रखता है अभिनेता अजय देवगन से।

Akshay Kumar Revealed Ajay Devgn Pushed Him Out of Phool Aur Kaante On Sooryavanshi Trailer Launch
सूर्यवंशी की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए करीब 29 साल हो गए हैं। ऐसे में उन्होंने अब खुलासा करते हुए बताया है कि अक्षय साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'फूल और कांटे' से डेब्यू करने वाले थे। लेकिन ये फिल्म अक्षय से अजय देवगन ने छीन ली थी। इस बात का खुलासा अक्षय ने अपनी आगामी फिल्म 'सूर्यवंशी' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान किया। 

Akshay Kumar Revealed Ajay Devgn Pushed Him Out of Phool Aur Kaante On Sooryavanshi Trailer Launch
सूर्यवंशी की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय ने बताया कि, 'हम दोनों ने अपना करियर साथ में ही शुरू किया था। ऐसा शुरू किया था कि एक ही फिल्म के लिए दोनों लड़े थे। पहली फिल्म जो हमारी थी, फूल और कांटे, जिसमें पहले मैं था फिर मुझे धक्का मारकर इसने लिया।' हालांकि अक्षय इस बारे में हंसते-हंसते बता रहे थे। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अक्षय-अजय ने अपनी दोस्ती के कई किस्से भी साझा किए। इस दौरान रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी और करण जौहर भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Revealed Ajay Devgn Pushed Him Out of Phool Aur Kaante On Sooryavanshi Trailer Launch
फूल और कांटे, सौगंध - फोटो : Social Media

बता दें कि अक्षय कुमार से जनवरी 1991 में फिल्म 'सौगंध' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म में अक्षय के साथ अभिनेत्री शांतिप्रिया भी थीं। इसके अलावा अभिनेत्री राखी ने फिल्म में अक्षय की मां का किरदार निभाया था। वहीं उसी साल नवंबर में अभिनेता अजय देवगन ने फिल्म 'फूल और कांटे' से बड़े पर्दे पर कदम रखा था। इस फिल्म में अजय के साथ अभिनेत्री मधु मुख्य भूमिका में थीं। 

विज्ञापन
Akshay Kumar Revealed Ajay Devgn Pushed Him Out of Phool Aur Kaante On Sooryavanshi Trailer Launch
Sooryavanshi - फोटो : amar ujala mumbai

हालांकि अजय और अक्षय आपस में काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम भी किया है। इन दिनों दोनों रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाले हैं। हालांकि इस फिल्म में अजय देवगन कैमियो करेंगे। तो वहीं अक्षय फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह भी कैमियो करते दिखाई देंगे। वहीं अभिनेत्री कटरीना कैफ फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पढ़ें: अक्षय की फिल्म सूर्यवंशी का ट्रेलर आते ही वायरल हुए मीम्स, फिल्म को 'जिला' घोषित करने की दी सलाह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed