{"_id":"5e5e42668ebc3eeb4b563795","slug":"kamal-haasan-summoned-by-police-after-accident-on-indian-2-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘इंडियन 2’ के सेट पर हुई दुर्घटना मामले में कमल हासन से पूछताछ, तीन लोगों की हुई थी मौत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘इंडियन 2’ के सेट पर हुई दुर्घटना मामले में कमल हासन से पूछताछ, तीन लोगों की हुई थी मौत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 03 Mar 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Kamal Haasan, Indian 2
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता कमल हासन से 'इंडियन 2' के सेट पर हुई दुर्घटना मामले में पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश हुए। पुलिस दुर्घटना का कारण जानने के लिए उन सभी लोगों को समन भेज रही है जो दुर्घटनास्थल पर मौजूद थे। सहायक निर्देशक कृष्णा, कला सहायक चंद्रन और प्रोडक्शन सहायक मधु की मौत सेट पर एक क्रेन के गिरने की वजह से 20 फरवरी को हो गई थी।
2 of 4
kamal haasan
- फोटो : Social Media
कलम हासन से केंद्रीय अपराध शाखा ने पूछताछ की। इससे पहले फिल्म के निर्देशक शंकर से भी पूछताछ हुई। पीटीआई के मुताबिक चेन्नई पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है जिसमें लापरवाही से हुई मौत की धारा भी शामिल है।
3 of 4
indian 2 film Set
- फोटो : Twitter
बता दें कि साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' के सेट पर अचानक क्रेन गिर गई थी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई थी जबकि 10 लोग घायल हुए थे। हादसा उस समय हुआ जब फिल्म के सेट पर निर्माणकार्य चल रहा था। हादसे को लेकर खुद कमल हासन ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कमल हासन (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
इस हादसे के बाद खुद कमल हासन ने मृतकों के परिवार को एक करोड़ देने की घोषणा की थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, 'मैंने बहुत सारे हादसे देखे हैं लेकिन आज जो हादसा हुआ वह सबसे खतरनाक था। मैंने अपने तीन सहयोगियों को खो दिया। उनके परिवार के सदस्यों का संकट मेरे अपने दर्द से कई गुना ज्यादा है। इस हादसे से लिए मैंने दुख और संवेदना जाहिर करता हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।