{"_id":"5e070f568ebc3e88026dad7d","slug":"akshay-kumar-salman-khan-might-be-seen-together-again-in-mujhse-shaadi-karogi-sequel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखेगी अक्षय-सलमान की जोड़ी, अभिनेता ने किया ये इशारा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखेगी अक्षय-सलमान की जोड़ी, अभिनेता ने किया ये इशारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sat, 28 Dec 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय, सलमान
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में साल 2019 में कई बेहतरीन फिल्में आईं। वहीं कई फिल्में अगले साल के लिए भी तैयार खड़ी हैं। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे सलमान के साथ-साथ अक्षय के फैन्स की खुशी का ठिकाना भी नहीं रहेगा। सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म दबंग 3 ने अच्छा कारोबार किया है। तो वहीं अक्षय की फिल्म गुड न्यूज भी हाल ही में रिलीज हुई है। अब ये दोनों फैन्स को एक साथ नजर आ सकते हैं।
2 of 5
Akshay Kumar
- फोटो : Social Media
खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों 13 साल बाद एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों स्टार्स एक बार फिर से 'मुझसे शादी करोगी' के सीक्वल में नजर आएंगे। इसके बारे में खुद अक्षय ने संकेत दिया है। पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय ने कहा कि, 'मैं सलमान से बहुत प्यार करता हूं। और उनके साथ काम करना चाहता हूं।'
3 of 5
Salman Khan, Akshay Kumar
गौरतलब है कि अक्षय और सलमान साल 2004 में आई फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में साथ नजर आए थे। एक बार फिर से दोनों इस फिल्म के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने ये भी कहा कि इस फिल्म का सीक्वल लाने का आइडिया बहुत अच्छा है। साजिद नाडियावाला को इस पर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुझसे शादी करोगी
- फोटो : Social Media
बता दें कि साल 2004 में आई फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में सलमान अक्षय के साथ ही प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई थीं। इस फिल्म में सलमान और अक्षय की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी और तभी से इस फिल्म के सीक्वल की डिमांड भी जमकर की जा रही थी। एक बार फिर से अब इस फिल्म के सीक्वल की चर्चाएं जोरों पर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Salman Khan, Akshay Kumar
- फोटो : amar ujala
बात करें दोनों के वर्कफ्रंट की तो साल 2020 में दोनों की ही फिल्मों के बीच क्लैश देखने को मिलेगा। सलमान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड गुंडा' और अक्षय की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होंगी। हालांकि ये भी हो सकता है कि फिल्म की रिलीज डेट करीब आने तक दोनों में से कोई पीछे हट जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।