'जस्सी जैसी कोई नहीं' सीरियल से सुर्खियां बटोरने वाली मोना सिंह (Mona Singh) शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। मोना ने दक्षिण भारतीय इनवेस्टमेंट बैंकर श्याम संग 27 दिसंबर को सात फेरे लिए। शादी के 24 घंटे बाद मोना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। मोना का यह पोस्ट चर्चा में बना हुआ है। इस पोस्ट में मोना सिंह ने अपने दिल की बात एक तस्वीर और कैप्शन के साथ इंस्टाग्राम पर साझा की।
शादी के 24 घंटे बाद मोना सिंह ने पति संग शेयर की ऐसी तस्वीर, सितारे करने लगे कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर में मोना श्याम को जयमाल पहनाते हुए दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में दोनों खुश नजर आ रहे हैं। इस खुशनुमा पल की तस्वीर साझा करते हुए मोना सिंह ने लिखा- 'प्यार, हंसी और जिंदगी भर की खुशी।' मोना सिंह के इस पोस्ट पर टीवी इंडस्ट्री के सितारे उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं। अर्जुन बिजलानी ने कमेंट किया- 'ढेर सारी बधाई।' इसके अलावा 'नागिन' सीजन तीन की अभिनेत्री सुरभि ज्योति ने भी नए नवेले जोड़े के लिए लिखा- 'ढेर सारी बधाई।'
Love laughter and a happily ever after 😍
A post shared by Mona Singh (@monajsingh) on
'कैसा ये प्यार है' सीरियल के अभिनेता इकबाल खान ने भी मोना सिंह को शादी की बधाई दी। आपको बता दें, मोना और श्याम एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। ये शादी करीबी दोस्त और परिवारवालों के बीच हुई। 38 साल की मोना ने अपनी शादी में सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना था। इसके साथ ही हाथों में कलीरे पहनी थीं और लहंगे के साथ व्हाइट ज्वैलरी मैच की थी। जबकि श्याम क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए।
शादी में मोना के करीबी दोस्त गौरव गेरा भी पहुंचे थे। गौरव ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। मोना अपनी शादी में डांस करती हुई भी नजर आईं। इसके अलावा अभिनेत्री रक्षंदा खान ने भी मोना की शादी में शिरकत की। मोना की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इससे पहले दोनों की हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें चर्चा में रही थीं। शादी से पहले मोना अपनी बैचलर पार्टी भी एंज्वॉय करती दिखी थीं। इसमें मोना के टीवी इंडस्ट्री के कई दोस्त पहुंचे थे।
मोना ने टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। उनका ये शो बहुत हिट हुआ। यह शो साल 2003 से 2006 तक चला था। इसमें मोना सिंह ने जसमीत वालिया का किरदार अदा किया था। इस शो के लिए मोना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री समेत कई पुरस्कारों से नवाजा गया। सीरियल के अलावा मोना ने फिल्मों में भी काम किया है। '3 इडियट्स' में मोना ने करीना की बहन का किरदार निभाया था।
नागरिकता संशोधन कानून पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, विरोध प्रदर्शन को लेकर कही ये बात