बीते कुछ समय से बॉलीवुड सितारे देशभर में हो रहे नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर होे रहे प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस मुद्दे पर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) भी अपना नजरिया लोगों के सामने रख चुके हैं लेकिन कुछ सितारों ने अभी भी इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है। इस बीच हाल ही में सिनेमाजगत के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने नए साल को लेकर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट पर अनुराग कश्यप ने ऐसा कमेंट किया जिसे एनआरसी और सीएए से जोड़कर देखा जा रहा है।
बिग बी के ट्वीट पर अनुराग कश्यप ने किया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बी ने ट्वीट किया- 'नया साल आने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ज्यादा परेशान होने की बात नहीं है , बस .... 19-20 ( उन्नीस बीस ) का ही फर्क है।' अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं जिस पर निर्देशक अनुराग ने भी बेबाक अंदाज में ट्वीट किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
T 3592 - नया साल आने में बस कुछ ही दिन बाक़ी हैं ; ज़्यादा परेशान होने की बात नहीं है , बस .... 19-20 ( उन्नीस बीस ) का ही फ़र्क़ है 🤣🤣
अनुराग कश्यप ने ट्टीट पर कमेंट किया- 'इस बार फर्क उन्नीस बीस का नहीं है सर, इस बार फर्क बहुत बड़ा है। फिलहाल आप कृपया अपनी सेहत का ख्याल रखें। अपने हिस्से का आपने 70 के दशक में ही कर दिया था, तबसे अपने अंदर का बच्चन हम अपने अंदर ले के घूम रहें हैं। इस बार सामने गब्बर हो या LION या फिर शाकाल ....हम भी देखेंगे।'
इस बार फ़र्क़ उन्नीस बीस का नहीं है सर, इस बार फ़र्क़ बहुत बड़ा है । फ़िलहाल आप कृपया अपनी सेहत का ख़याल रखें ।अपने हिस्से का आपने ७० के दशक में ही कर दिया था , तबसे अपने अंदर का बच्चन हम अपने अंदर ले के घूम रहें हैं । इस बार सामने गब्बर हो या LION या फिर शाकाल ....हम भी देखेंगे https://t.co/Iv0h3hPrJI
आपको बता दें, हर मुद्दे पर बेबाक रखने वाले अनुराग कश्यप ट्विटर पर वापसी के बाद फिर से सक्रिय हैं। देश में एनआरसी और सीएए के विरोध प्रदर्शन पर लगातार कोई न कोई कमेंट कर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच अनुराग ने ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या कम होने की बात भी कही थी।
अनुराग के ट्विटर पर करीब 5 लाख फॉलोअर्स थे जो अब महज 76 हजार बचे हैं। इसे लेकर अनुराग ने भी ट्विटर अकाउंट से एक स्क्रीनशॉट साझा कर लिखा था, 'और ट्विटर ने मेरे फॉलोअर्स को काफी कम कर दिया है।' अनुराग के इस ट्वीट के बाद लगातार उनके प्रशंसक कमेंट कर रहे हैं। यहां तक कि कुछ फॉलोअर्स ने अनुराग को बताया कि वो उन्हें फॉलो करते थे लेकिन उनके अकाउंट से उन्हें खुद-ब-खुद अनफॉलो कर दिया गया।
WTF, I was following you. Just checked right now and your account got unfollowed by mine automatically. What’s happening @TwitterIndia
कुशल पंजाबी के सुसाइड के बाद आया एक्स गर्लफ्रेंड मेघना नायडू का बयान, कहा- 'कोई दिमागी तौर पर...'