सारा अली खान, धनुष और अक्षय कुमार की फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग 5 मार्च से बनारस में शुरू हो चुकी है। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। फिल्म के मुहूर्त की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने ट्वीट किया, 'अतरंगी रे' के लिए आनंद एल. राय के साथ नई साझेदारी। फिल्म में धुनष, सारा अली खान और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो चुकी है। फिल्म में ए.आर.रहमान ने संगीत दिया है वहीं कहानी हिमांशु शर्मा ने लिखी है। यह फिल्म 2021 में वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी। पूरी टीम को मेरी तरफ से शुभकामनाएं।'
'अतरंगी रे' की शूटिंग हुई शुरू, 'रांझणा' के बाद फिर बनारस की गलियों में घूमते नजर आएंगे धनुष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि सोमवार को ही सारा अली खान बनारस पहुंची हैं। बनारस पहुंचने के साथ ही उन्होंने शाम को गंगा आरती देखी। इसके साथ ही गंगा में नौका विहार (बोटिंग) भी किया। उन्होंने गंगा आरती और नौका विहार की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर भी की हैं। सारा के साथ धनुष भी बनारस पहुंच चुके हैं। जानकारी के अनुसार 7-10 दिनों तक यहां फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।
Our next collaboration with @aanandlrai #AtrangiRe starring @dhanushkraja, #SaraAliKhan & @akshaykumar goes on floors today 🎬 The film which is an @arrahman musical and written by #HimanshuSharma will release on Valentine’s 2021. My best wishes to the entire team. pic.twitter.com/2s2QnZqpcR
गौरतलब है कि फिल्मकार आनंद एल. राय के साथ धनुष हिंदी फिल्म 'रांझणा' में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म के काफी हिस्से की शूटिंग बनारस में ही हुई थी। दोनों की साथ में यह दूसरी फिल्म है। वहीं सारा अली खान के बारे में बात करें तो बीते दिनों वह फिल्म 'लव आज कल' में नजर आई हैं। इम्तियाज अली निर्देशित इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में उनके अपोजिट कार्तिक आर्यन थे।
View this post on Instagram
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
वहीं हाल में सारा की आने वाली फिल्म 'कुली नं 1' की शूटिंग खत्म हुई है। इस फिल्म में वह वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। वहीं अक्षय कुमार की बात करें तो 'गुड न्यूज' के बाद अक्षय कुमार अब फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगे। यह फिल्म 24 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।