{"_id":"5d0cabb78ebc3e3ff21a2575","slug":"akshay-kumar-share-her-mother-aruna-bhatia-photo-on-international-yoga-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"75 की उम्र में कैसे इतनी फिट रहती हैं अक्षय कुमार की मां? पहली बार तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
75 की उम्र में कैसे इतनी फिट रहती हैं अक्षय कुमार की मां? पहली बार तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 21 Jun 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
akshay kumar
- फोटो : social media
Link Copied
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे ज्यादा फिट रहने वाले एक्टर्स में से एक हैं । अंतरराष्ट्रीय योगा डे पर खिलाड़ी कुमार के बारे में बात ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है । फैंस को लग रहा था कि अक्षय कुमार आज योग दिवस पर अपनी योग करते हुए कोई तस्वीर शेयर करेंगे लेकिन उन्होंने जो पोस्ट शेयर किया उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है ।
Trending Videos
2 of 5
akshay kumar
- फोटो : social media
दरअसल, अक्षय ने अपनी मां अरुणा भाटिया की योग करते हुए फोटो शेयर की है । फोटो में अरुणा भाटिया बेड पर बैठी ब्रीथिंग एक्सरसाइज कर रही हैं । इस पोस्ट के साथ अक्षय कुमार ने लिखा, 'कुछ ऐसा शेयर कर रहा हूं जिस पर मुझे बहुत गर्व है । अपने घुटनों की सर्जरी के बाद 75 साल की मेरी मां ने हर रोज योग करना शुरू किया । एक दिन वो जरूर ठीक हो जाएंगी ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
twinkle khanna, akshay kumar
- फोटो : social media
इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस से 'सांस अंदर बाहर' करने वाली एक्सरसाइज करने को कहा । साथ ही सभी को इंटरनेशनल योगा डे की बधाई दी । अक्षय कुमार की पत्नी टि्वंकल खन्ना ने अपनी सास की इस तस्वीर पर हार्ट इमोजी बनाई । बता दें कि अक्षय कुमार की तरह बहुत से बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने योगा डे सेलिब्रेट किया ।
योग दिवस के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में हजारों लोगों के साथ योग किया। तस्वीरों में शिल्पा लोगों को योग सिखाते हुए नजर आईं। शिल्पा के अलावा उर्मिला मातोंडकर ने भी योग किया। उर्मिला ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की और योग का महत्व भी बताया। उर्मिला ने कैप्शन में लिखा- 'योग खुद का एक सफर, खुद के जरिए खुद तक पहुंचने का...भगवत गीता। योग कोई धर्म नहीं है, यह शरीर, मन और आत्मा को एकीकृत करने का विज्ञान है। रोज योग करें और खुश रहें।'
Shilpa Shetty at International Yoga Day
- फोटो : twitter
कुणाल खेमू ने अपनी डेढ़ साल की बेटी इनाया की योग करते हुए तस्वीर शेयर की है । तस्वीर में कुणाल की मां योग कर रही हैं और उन्हें देख इनाया सीख रही हैं । बता दें कि बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस योग से खुद को फिट रखती हैं । इसमें बिपाशा बसु, मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट, मीरा राजपूत, कंगना रनौत, सोनल चौहान, परिणीति चोपड़ा, मौनी रॉय शामिल हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।