{"_id":"6791e49857d9af13e40fc1a0","slug":"akshay-kumar-shared-the-look-of-sky-force-said-it-is-matter-of-pride-to-wear-the-uniform-of-air-force-2025-01-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sky Force: अक्षय कुमार ने शेयर किया 'स्काई फोर्स' का लुक, बोले- एयरफोर्स की वर्दी पहनना गर्व की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sky Force: अक्षय कुमार ने शेयर किया 'स्काई फोर्स' का लुक, बोले- एयरफोर्स की वर्दी पहनना गर्व की बात
Thu, 23 Jan 2025 12:12 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:12 PM IST
सार
अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'स्काई फोर्स' के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का हिस्सा बनने और एयरफोर्स की वर्दी पहनने को लेकर अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी बातें कही हैं।
विज्ञापन
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता अक्षय कुमार जल्द ही अपनी फिल्म 'स्काई फोर्स' में नजर आने वाले हैं। अक्षय की इस फिल्म को लेकर कई जगह प्रमोशन चल रहे हैं। अब फिल्म रिलीज के एक दिन पहले अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है।
देशभक्ति फिल्म है स्काई फोर्स
- फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
अक्षय कुमार ने पोस्ट पर कही बात
अक्षय कुमार ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वे अब तक 150 से ज्यादा फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। यह कहानी एक सच्ची स्टोरी पर बनी है। ऐसी कहानियों में बहुत ताकत होती है। उन्होंने कहा कि एयरफोर्स की वर्दी पहनना बहुत अविश्वसनीय होता है। साथ ही गर्व भी महसूस होता है। स्काई फोर्स सम्मान, साहस और देशभक्ति की कहानी है। इसे जरूर देखना चाहिए।

स्काई फोर्स से अक्षय कुमार-वीर पहाड़िया का लुक हुआ वायरल
- फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
24 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म का निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है। स्काई फोर्स 1965 के भारत पाकिस्तान हवाई युद्ध के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत जवाबी हमले की कहानी है। स्काई फोर्स 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में निमरत कौर और सारा अली खान भी नजर आने वाली हैं।

स्काई फोर्स, वीर पहाड़िया
- फोटो : इंस्टाग्राम
वीर पहाड़िया ने कही ये बात
फिल्म को लेकर वीर पहाड़िया ने कहा, यह एक बहुत ही गंभीर किरदार है। और मेरी एकमात्र इच्छा है कि यह लक्ष्य फिल्म की तरह काम करे... जब वह फिल्म आई थी, तो इसने 20 साल तक लोगों को सेना में शामिल होने और देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

स्काई फोर्स की स्क्रीनिंग में पहुंचे सितारे
- फोटो : एक्स @rajnathsingh
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देखी 'स्काई फोर्स'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया की फिल्म स्काई फोर्स की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए। उनके साथ सीडीएस जनरल अनिल चौहान और अन्य अधिकारियों ने भी फिल्म देखी। उन्होंने फिल्म की स्टारकास्ट की भी तस्वीरें अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट में शेयर किया।