{"_id":"5c890e8dbdec221425445d7f","slug":"akshay-kumar-shares-the-film-which-make-him-cry-lot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस फिल्म की शूटिंग के वक्त कैंसर से जूझ रहे थे अक्षय के पिता, 'खिलाड़ी' नहीं कर पा रहे थे एक्टिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस फिल्म की शूटिंग के वक्त कैंसर से जूझ रहे थे अक्षय के पिता, 'खिलाड़ी' नहीं कर पा रहे थे एक्टिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 13 Mar 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'खिलाड़ी' अक्षय कुमार इस वक्त हिट पर हिट फिल्में दे रहे हैं। बीते कुछ सालों का रिकॉर्ड उठाया जाए तो उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कामयाब साबित हो रही है। अब अक्षय ने वेब सीरीज की ओर भी रुख कर लिया है। हाल ही में अक्षय एक चैट शो में नजर आए। इस दौरान उन्होंने खुद की जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा वाकया शेयर किया जिसे बताने पर उनकी पलकें नम हो गईं।
2 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : cinematerial
अक्षय ने साल 2005 में आई फिल्म 'वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम' को लेकर कहा कि यह फिल्म उन्हें हमेशा याद रहेगी। अक्षय ने इसकी वजह में बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके पिता हरिओम भाटिया कैंसर से पीड़ित थे। वहीं, अमिताभ ने इस फिल्म में अक्षय कुमार के पिता का रोल किया किया था। फिल्म में अमिताभ को एक कैंसर पीड़ित किरदार में दिखाया गया है। यही वजह है कि अक्षय को शूट के दौरान कई बातें मन में विचलित करती थीं।
3 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने बताया कि फिल्म 'वक्त' करना उनके लिए बहुत कठिन साबित हो रही थी। यह उनको भावनात्मक रूप से कमजोर किये जाती थी। अक्षय ने बताया कि फिल्म में कुछ सीन ऐसे भी थे जो करने के बाद अपने आपको बहुत अंदर से टूटा हुआ महसूस करते थे। यही वजह थी कि इस फिल्म को अक्षय कभी भूलते नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Akshay Kumar
- फोटो : social media
बात करें अक्षय के वर्क फ्रंट की तो हाल ही में वह एक वेब सीरीज द एंड की लाचिंग पर नजर आए थे। सूत्रों की माने तो अक्षय कुमार ने वेब सीरीज में काम करने के लिए 90 करोड़ रुपये की डिमांड की थी। खबर है कि डिमांड पूरी होने के बाद ही अक्षय ने इस वेब सीरीज में हाथ डाला है। अमेजन प्राइम की वेब सीरीज द एंड स्टंट बेस्ड सीरीज है। इसकी जानकारी हाल ही में अक्षय कुमार ने दी थी। इस सीरीज में अक्षय के खतरनाक स्टंट देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
akshay Kumar
- फोटो : instagram
वहीं, इस भारी भरकम फीस पर लग रही अटकलों पर अक्षय कुमार की टीम से किसी भी तरह का कोई बयान नहीं आया है। गौरतलब है कि अक्षय कुमार वेब सीरीज में काम नहीं करना चाहते थें। उन्होंने अपने बेटे आरव के कहने पर वेब सीरीज में डिजिटल डेब्यू किया है। बता दें कि द एंड की लांचिंग पर अक्षय ने आग से खेलते हुए खतरनाक स्टंट किए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।