{"_id":"5d2ba8ce8ebc3e6cfd188b21","slug":"akshay-kumar-son-aarav-hates-cricket-for-this-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट से इसलिए नफरत करता है अक्षय कुमार का बेटा आरव, सामने आई वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्रिकेट से इसलिए नफरत करता है अक्षय कुमार का बेटा आरव, सामने आई वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 15 Jul 2019 03:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
aarav kumar with akshay
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेट विश्व कप 2019 के फाइनल मुकाबले में इग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इस मैच को लेकर बॉलीवुड सितारे भी काफी एक्साइटेड नजर आए। अक्षय कुमार, नीना गुप्ता और अनुपम खेर भी फाइनल मुकाबला देखने लॉर्ड्स के क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचे। इस दौरान अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि उनके बेटे आरव को ये खेल बिलकुल पसंद नहीं है और इसके पीछे की वजह उन्होंने शेयर की।
2 of 5
Akshay Kumar
- फोटो : social media
मैच शुरू होने से पहले फिलिप्स ह्यू क्रिकेट लाइव बातचीत में अक्षय कुमार पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, वीवीएस लक्ष्मण और प्रेजेंटर जतिन सपरू के साथ मस्ती करते नजर आए। इस दौरान अक्षय ने खुलासा किया कि उनके बेटे आरव को क्रिकेट पसंद नहीं है लेकिन बेटी नितारा को बहुत पसंद है।
3 of 5
Twinkle Khanna and Aarav
अक्षय ने कहा, 'मेरा बेटा क्रिकेट से नफरत करता है क्योंकि मैं इसे बहुत ज्यादा देखता हूं। लेकिन बेटी नितारा को ये देखना बहुत पसंद है। जब भी मैं स्पोर्ट देखता हूं वो भी मेरे साथ इस गेम को देखती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
akshay kumar
- फोटो : social media
अक्षय ने अपने बचपन का किस्सा शेयर करते हुए बताया कि वह स्कूल के दिनों में खूब क्रिकेट खेलते थे। उन्होंने कहा, 'मैं अपने स्कूल में क्रिकेट खूब खेला है। प्लेयर्स को उनके अच्छे बॉलिंग और बैटिंग स्किल के कारण सेलेक्ट किया जाता था लेकिन मुझे फील्डिंग स्किल की वजह से टीम में लिया जाता था।'
विज्ञापन
5 of 5
mission mangal
- फोटो : social media
बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल का टीजर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। फिल्म इसी साल 15 अगस्त को रिलीज की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।