फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें क्या करता है अक्षय कुमार का बेटा आरव, पीएम मोदी के साथ की इस तस्वीर से बटोरी थीं सुर्खियां

Wed, 03 Jun 2020 08:03 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 03 Jun 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar son aarav with pm narendra modi here his unseen photos
पीएम मोदी के साथ अक्षय कुमार के बेटे आरव - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारों के साथ उनके स्टारकिड भी उतने ही पॉपुलर हैं। खासकर सोशल मीडिया पर इन स्टारकिड्स की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान हों या फिर अजय देवगन- काजोल की बेटी निसा हों, इन स्टारकिड्स की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब लाइक्स मिलते हैं। इस कड़ी में अक्षय कुमार के बेटे आरव कुमार दूसरे स्टारकिड्स से अलग हैं और लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। तो चलिए आज आपको अक्षय कुमार के बेटे की तस्वीरों के साथ उनसे जुड़ी बातें भी बताते हैं।

akshay kumar son aarav with pm narendra modi here his unseen photos
अक्षय कुमार, आरव - फोटो : सोशल मीडिया

15 सितंबर 2002 को जन्मे आरव ने अपनी स्कूलिंग मुंबई से की। अभी वो सिंगापुर के एक स्कूल से पढ़ाई कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ आरव को कराटे में भी रुचि है।  

akshay kumar son aarav with pm narendra modi here his unseen photos
अक्षय कुमार, आरव - फोटो : सोशल मीडिया

आरव के नाम से सोशल मीडिया पर कई फैन पेज अकाउंट बने हैं। जो उनकी नई- नई तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इस तस्वीर में अक्षय कुमार और आरव साथ में एक बेंच पर बैठे हुए हैं। कहा जाता है कि अक्षय का अपने बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार है। ऐसे में वो उनके पिता से ज्यादा एक दोस्त की तरह हैं जिनसे उनके बच्चे सब कुछ साझा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar son aarav with pm narendra modi here his unseen photos
आरव - फोटो : सोशल मीडिया

इस तस्वीर में कैमरा देखते ही आरव ने अपना चेहरा नीचे की ओर कर लिया है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब उन्होंने ऐसा किया हो। वो कई बार फोटोग्राफर्स को देखकर तस्वीरें खिंचवाने से बचते हैं।

विज्ञापन
akshay kumar son aarav with pm narendra modi here his unseen photos
ट्विंकल खन्ना, आरव - फोटो : सोशल मीडिया

आरव अपना करियर किस क्षेत्र में बनाएंगे इस पर अक्षय कुमार ने कहा था कि 'वो अपनी जिंदगी एन्जॉय कर रहा है, अभी उस पर किसी भी तरह का दबाव देना ठीक नहीं है। बच्चा तभी दबाव महसूस करता जब उसके माता-पिता उस पर डालते हैं। मैं ऐसा पिता नहीं बनना चाहता हूं।'

अस्पताल में पियानो बजाते हुए वाजिद खान का वीडियो वायरल, भाई साजिद ने लिखा- 'दुनिया छूटी, तूने म्यूजिक नहीं छोड़ा'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed