सोशल मुद्दे पर बनी अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है। दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं। 'पैडमैन' ने पहले दिन 10 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म को 35 फीसदी की बढ़त मिली थी। फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और इन 6 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 59 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
6 दिन में 'पैडमैन' का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन जबरदस्त, हर दिन बना रही नए रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलीज के 6वें दिन पैडमैन ने 7.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म का 6 दिन का कुल कलेक्शन इस तरह से 59.29 करोड़ के पार पहुंच चुका है। फिल्म को दर्शकों की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। इस बात की जानकारी फिल्म एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर दी। फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसे दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है।
. @akshaykumar 's #PadMan saw a jump on Wed - Feb 14th - ₹ 7.25 cr.
Total: ₹ 59.29 cr. India biz. Nett..
ट्रेड एक्सपर्ट ने इस बात की जानकारी पहले ही दे दी थी कि फिल्म की कमाई और रफ्तार पकड़ेगी। 'पैडमैन' संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को कड़ी टक्कर दे रही है। 25 जनवरी को रिलीज हुई 'पद्मावत' ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर245 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। बता दें, पैडमैन का ओवरसीस ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 2.31 मिलियन डॉलर यानी 14.84 करोड़ रुपए रहा।