टूट रहा 'सूर्यवंशी' और '83' के निर्माताओं के सब्र का बांध, इसलिए सीधे ओटीटी पर रिलीज का तैयार होने लगा प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली इन दोनों ही फिल्मों की घोषणा दीवाली और क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए हो चुकी है। रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिबाशीष सरकार ने कहा है कि वह पूरी तरह से इन फिल्मों को सिनेमाघरों में ही रिलीज करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, उनका इरादा इन फिल्मों को और भी ज्यादा रोकने का भी नहीं है। उनका कहना है कि वह इन फिल्मों के रिलीज की तारीख को दीवाली और क्रिसमस से अब आगे नहीं बढ़ाएंगे।
वैसे तो यह फिल्में सिनेमाघरों में ही रिलीज होंगी लेकिन अगर सिनेमाघर नहीं खुले तो वह दूसरे रास्ते भी अपना सकते हैं। फिल्म 'सूर्यवंशी' दिवाली के लिए और फिल्म '83' क्रिसमस पर रिलीज के लिए तय की गई है। शिबाशीष बताते हैं कि अगर कोरोना का प्रभाव देश में कम नहीं हुआ, सिनेमाघरों में लोग नहीं पहुंचे या फिर कुछ राज्यों में सिनेमाघर खुल गए और कुछ में नहीं खुले तो ऐसे मामले में वह ओटीटी की राह पकड़ सकते हैं।
उनका ये भी कहना है कि ऐसा भी कर सकते हैं कि कुछ राज्यों या देशों में फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाए जबकि कुछ जगहों के लिए इसे डिजिटल तौर पर रिलीज किया जाए। पूरी तरह से उनका मानना यह है कि वह अब तारीखें आगे नहीं बढ़ाएंगे।
बता दें कि देश में सिनेमाघरों के बंद होने के चलते अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की 'गुलाबो सिताबो', विद्या बालन की फिल्म 'शकुंतला देवी', कुणाल खेमू की फिल्म 'लूटकेस', विद्युत जामवाल की फिल्म 'खुदा हाफिज', दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म 'दिल बेचारा', जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना' आदि ओटीटी पर रिलीज हो चुकी हैं। जबकि, अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बम', अजय देवगन की 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया', आलिया भट्ट की 'सड़क 2', अभिषेक बच्चन की फिल्म 'द बिग बुल' जैसी कई और भी फिल्में ओटीटी पर रिलीज करने के लिए घोषित हो चुकी हैं।
पढ़ें: 'मर्दानी' की कामयाबी के पीछे रहा इस खास मर्द का हाथ, छह साल पूरे होने पर बताई 'मन की बात'