फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मर्दानी' की कामयाबी के पीछे रहा इस खास मर्द का हाथ, छह साल पूरे होने पर बताई 'मन की बात'

Sat, 22 Aug 2020 04:26 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 22 Aug 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Director Gopi Puthran Talks About Rani Mukherjee Aditya Chopra On Six Years Of Mardaani
गोपी पुथरन, मर्दानी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री रानी मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म 'मर्दानी' ने शनिवार को अपने छह साल पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म में पहली बार रानी मुखर्जी वर्दी पहने हुए नजर आई हैं। रानी इस फिल्म के बाद अपने किरदार चुनने में काफी चूजी भी हो गई। वर्ष 2014 में आई इस फिल्म के बाद उन्होंने फिल्म 'हिचकी' में एक अध्यापिका का किरदार निभाया है। उसके बाद सीधे वह अपनी फिल्म 'मर्दानी' के पिछले साल रिलीज हुए सीक्वल में ही नजर आई हैं। इस फिल्म का निर्देशन गोपी पुथरन ने किया है जिन्होंने फिल्म 'मर्दानी' को लिखा है।

Director Gopi Puthran Talks About Rani Mukherjee Aditya Chopra On Six Years Of Mardaani
मर्दानी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'मर्दानी' फ्रेंचाइजी की सफलता के बारे में गोपी बताते हैं, 'मुझे लगता है कि इस फ्रेंचाइजी की सफलता का कारण यह है कि हमारे यहां महिलाओं पर आधारित रची कहानियों की बहुत ज्यादा कमी है। और अगर हैं भी तो उन्हें ठीक से बताया नहीं गया। इसलिए कहीं न कहीं मुझे लगता है कि 'मर्दानी' ने इस पितृसत्ता वाले समाज में अपने स्त्री होने पर गर्व महसूस कराया है। इस फिल्म सीरीज के दोनों भागों में हमने उन पक्षों को भी दिखाया है जहां अक्सर समाज में महिलाओं को समझौते करने पड़ते हैं। यही कारण है कि शायद इस फिल्म सीरीज को इतना सराहा गया है।'

Director Gopi Puthran Talks About Rani Mukherjee Aditya Chopra On Six Years Of Mardaani
मर्दानी 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गोपी ने इस फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत एक लेखक के रूप में की है। उन्होंने सबसे पहले यशराज फिल्म्स की फिल्म 'लफंगे परिंदे' को लिखा था। इसके बाद वह फिल्म 'मर्दानी' के निर्देशक प्रदीप सरकार के सहायक बने और इस सीरीज की दूसरी ही फिल्म में वह मुख्य निर्देशक के रूप में सामने आए। एक निर्देशक के रूप में अपनी पहली फिल्म के बारे में बताते हैं, 'मुझे लगता है कि यह फिल्म लोगों को उनकी रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़ने में कामयाब रही है। इस फिल्म ने उन मुद्दों को सामने रखा है जिनसे महिलाएं हमारे समाज में हर रोज लड़ती हैं। मुझे आशा है कि हम आगे भी इसी तरह अपनी कहानियों को जारी रखेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Director Gopi Puthran Talks About Rani Mukherjee Aditya Chopra On Six Years Of Mardaani
मर्दानी 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गोपी के निर्देशन और लेखन ने जितना अच्छा काम किया है, उतना ही साथ उन्हें रानी मुखर्जी का भी मिला है। एक अभिनेता और निर्देशक के अच्छे तालमेल की वजह से ही इस फिल्म को ज्यादा कामयाबी मिली है। रानी के बारे में गोपी कहते हैं, 'दरअसल, शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार को अगर किसी ने जिंदगी दी है तो वह रानी मुखर्जी ही हैं। उन्होंने अपने अनुभव से उस किरदार में बहुत गहराइयां पैदा कर दी हैं। वह एक वजह है जिससे इस किरदार की तरफ लोग खिंचे चले आते हैं। इस किरदार के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है और वही एक हैं जिन्होंने इसे जिंदा किया है।'

विज्ञापन
Director Gopi Puthran Talks About Rani Mukherjee Aditya Chopra On Six Years Of Mardaani
Mardaani 2 - फोटो : social media

फिल्म में रानी मुखर्जी के एक्शन सीक्वेंस के बारे में गोपी ने बताया, 'वह एक्शन करने में तो माहिर हैं। उन्होंने 'मर्दानी' से लेकर 'मर्दानी 2' में एक्शन सीक्वेंस तो ऐसे किए हैं जैसे उनके लिए वह आम बात हो। यह कुछ ऐसा था जैसे वह पहले से ही उनका हिस्सा रहा है। तभी तो वह सब देखने में लोगों को संतुष्टि मिलती है। उन्होंने अपने किरदार में जितनी दयालुता लाई है, उसमें उतनी ही सख्ती भी है। रानी ने शिवानी का किरदार ऐसा बना दिया है जो भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं देखा गया। यह सब खुद रानी ने अपनी योग्यता और होशियारी से किया है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed