{"_id":"5f40f7d942e8fa12752e417e","slug":"hindustani-bhau-in-another-trouble-his-facebook-account-suspended-after-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक और मुसीबत में पड़े हिंदुस्तानी भाऊ, इंस्टाग्राम के बाद अब उनका फेसबुक अकाउंट भी सस्पेंड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक और मुसीबत में पड़े हिंदुस्तानी भाऊ, इंस्टाग्राम के बाद अब उनका फेसबुक अकाउंट भी सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 22 Aug 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हिंदुस्तानी भाऊ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर देशभक्ति भरे वीडियो साझा करके हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से मशहूर हुए विकास फाटक अब बड़ी मुसीबतें झेल रहे हैं। इंस्टाग्राम से उनका अकाउंट सस्पेंड होने के बाद अब फेसबुक ने भी उनके वेरीफाइड अकाउंट को निलंबित कर दिया है। कारण बताया जा रहा है कि फेसबुक ने उनके इस अकाउंट को सोशल मीडिया पर लोगों की भावनाओं को भड़काने वालीं चीजें प्रसारित करने के लिए सस्पेंड किया है।
2 of 5
कुणाल कामरा
- फोटो : सोशल मीडिया
यह मामला तब शुरू हुआ जब स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस से विकास को उनके एक वीडियो की वजह से गिरफ्तार करने की गुहार लगाई। विकास ने कुणाल का नाम लिए बगैर एक वीडियो में उनके जैसे लोगों को सरेआम पीटने की बात कही है। गाली गलौज से भरे इस वीडियो में विकास कहते नजर आ रहे हैं कि जो भी इंसान हिंदुओं की भावनाओं से ठेस पहुंचाने की कोशिश करेगा। उसे सरेआम पीटा जाएगा। कुणाल ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से इसी वीडियो पर कार्रवाई करने की गुजारिश की थी।
3 of 5
कुणाल कामरा (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
कुणाल का साथ देने के लिए उनकी इस मुहिम में अभिनेत्री कुब्रा सैत, कविता कौशिक, फराह खान अली जैसे कई कलाकार आए। इन सभी ने हिंदुस्तानी भाऊ पर कार्रवाई करने की मांग की। विकास ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया था जिसके बाद प्लेटफॉर्म में उनके वेरीफाइड अकाउंट को सस्पेंड कर दिया। अब खबर है कि फेसबुक में भी विकास के वेरीफाइड अकाउंट को बंद कर दिया है। प्लेटफॉर्म ने कारण बताते हुए दिखाया है कि विकास के वीडियो उनके प्लेटफॉर्म के नियमों और कानूनों का उल्लंघन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हिंदुस्तानी भाऊ, एकता कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
विकास सबसे पहले यूट्यूब पर मशहूर हुए थे। वह अपने देश के खिलाफ बोलने वाले या फिर कोई काम करने वाले लोगों के खिलाफ दिल खोलकर वीडियो बनाते थे। कुछ ही समय पहले उन्होंने एकता कपूर को निशाना बनाते हुए भी कुछ वीडियो बनाए थे जिसमें उन्होंने उनकी एक वेब सीरीज 'ट्रिपल एक्स- अनसेंसर्ड' के एक दृश्य के ऊपर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
5 of 5
हिंदुस्तानी भाऊ
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर एक तबका है जो विकास के इन वीडियोज को बहुत पसंद करता है। थोड़े ही समय में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक अलग दर्शक वर्ग बना लिया है। हालांकि, विकास को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन का प्रतिभागी बनकर मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।