लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद सैकड़ों प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं। सोनू अभी भी लोगों की मदद करने में जुटे हैं। बहुत से ऐसे प्रवासी मजदूर हैं जो अपने गांव तो पहुंच गए हैं लेकिन उनके पास गुजारा करने के लिए काम धंधा नहीं है, अब सोनू उन्हें मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच ट्विटर पर उनके नाम से धोखाधड़ी का सिलसिला भी चल पड़ा है। जिसे देखकर सोनू सूद भड़क उठे और गिरफ्तारी की धमकी दी।
Sonu Sood: खुद के नाम पर हो रही धोखाधड़ी को देखकर भड़के सोनू सूद, बोले- 'जल्दी गिरफ्तार होंगे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनू सूद के नाम से फर्जी अकाउंट ट्विटर पर सक्रिय हैं जो जरूरतमंदों को अपने झांसे में लेने की कोशिश करते हैं। दरअसल असम के रहने वाले एक शख्स ने सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद फर्जी अकाउंट वाले ने शख्स से उसका डिटेल भेजने के लिए कहा। उसने सोनू सूद के नाम से दो जीमेल अकाउंट भी बना रखे हैं।
You will be arrested soon for cheating innocent people my dear. So stop your cheating business before it’s too late. https://t.co/5yWMXV3Agw
— sonu sood (@SonuSood) August 21, 2020
ऐसा पहली बार नहीं है जब सोनू सूद के नाम पर इस तरह की हरकतें हुई हैं। पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए। जिसके बाद सोनू सूद को सामने आना पड़ा और अपने सभी प्रशंसकों को सतर्क रहने के लिए कहा जिससे वो इस धोखे का शिकार ना हो जाएं।
सोनू सूद ने एक ट्वीट कर कहा था- 'दोस्तों, हम श्रमिकों के लिए जो भी सेवा कर रहे हैं वो बिल्कुल निःशुल्क है। अगर आपसे कोई भी व्यक्ति मेरे नाम पर पैसे मांग रहा है तो उसे तुरंत मना कर दीजिए। हमें या करीबी पुलिस थाने में इसकी रिपोर्ट कीजिए।'