{"_id":"608acf568ebc3e8dc071609a","slug":"akshay-kumar-spy-thriller-bellbottom-may-release-directly-on-ott-talks-on-with-disney-plus-hotstar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BellBottom: अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेलबॉटम’ की ओटीटी रिलीज की तैयारी, अंतिम दौर में पहुंची बातचीत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
BellBottom: अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेलबॉटम’ की ओटीटी रिलीज की तैयारी, अंतिम दौर में पहुंची बातचीत
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 29 Apr 2021 08:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
‘बेलबॉटम’ में अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Link Copied
फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की शुक्रवार को प्रस्तावित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज अनिश्चितकाल के लिए स्धगित हो जाने से दुखी उनके प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। अक्षय कुमार की कोरोना काल में ही बनी फिल्म ‘बेलबॉटम’ जल्द ही सीधे ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। सूत्र बताते हैं कि इस बारे में फिल्म के निर्माता और डिज्नी प्लस हॉटस्टार के बीच बातचीत अंतिम दौर में है।
Trending Videos
2 of 5
वाणी कपूर, अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बीते साल सितंबर में कोरोना महामारी के बीच ही फिल्म निर्माता वाशू भगनानी मुंबई से ग्लासगो फिल्मसिटी के लिए एक चार्टर्ड हवाई जहाज लेकर गए थे। वाशू ने अक्षय कुमार, लारा दत्ता, वाणी कपूर और हुमा कुरैशी के साथ लंदन के करीब ग्लासगो फिल्मसिटी में फिल्म ‘बेलबॉटम’ की शूटिंग पूरी आन, बान और शान के साथ की। इस फिल्म की शूटिंग के शुरू होते ही वाशू ने अपनी महात्वाकांक्षी फिल्म ‘कुली नंबर वन’ सीधे ओटीटी रिलीज के लिए बेच दी थी। ये फिल्म ओटीटी दर्शकों को कतई पसंद नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
‘बेलबॉटम’ में अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म निर्माता वाशू भगनानी ने हाल ही में एक फिल्म महाभारत के किरदार ‘कर्ण’ को लेकर भी घोषित की है। इसके अलावा उनके बेटे जैकी अपना संगीत का कारोबार भी आगे बढ़ाने की कोशिशों में लगातार लगे हुए हैं। वैसे तो वाशू भगनानी के पास मुंबई से लेकर लंदन तक अथाह संपत्ति है लेकिन वह पुराने कारोबारी हैं और कारोबार में लगाए पैसे ज्यादा दिन रोककर कभी नहीं रखते।
4 of 5
‘बेलबॉटम’
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ओटीटी कारोबार के सूत्र बताते हैं कि फिल्म ‘बेलबॉटम’ को सिनेमाघरों में रिलीज करने के फिलहाल कोई हालात बनते दिख नहीं रहे हैं। फिल्म के हीरो अक्षय कुमार की दो बड़ी फिल्में उनकी फिल्म से पहले थिएटर में रिलीज होने की कतार में हैं और इन दोनों फिल्मों ‘सूर्यवंशी’ और ‘पृथ्वीराज’ के ओटीटी पर सीधे रिलीज होने के आसार भी कम ही हैं। ऐसे में फिल्म ‘बेलबॉटम’ को बनाने में लगी लागत वसूलने के लिए इसको सीधे ओटीटी पर बेचने की बात शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
‘बेलबॉटम’ में अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
डिज्नी प्लस हॉटस्टार के सूत्र बताते हैं कि फिल्म ‘बेलबॉटम’ को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने के लिए बातचीत अंतिम दौर में हैं। इस फिल्म से पहले अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी’ भी इसी ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म ‘बेलबॉटम’ के राइट्स खरीदने की डील करीब 150 करोड़ रुपये में होने के आसार बन रहे हैं। इस बारे में संपर्क किए जाने पर फिल्म की निर्माता पूजा फिल्म्स और डिज्नी प्लस हॉटस्टार दोनों ने किसी भी तरह टिप्पणी अब तक नहीं की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X