{"_id":"608d77f1656b4357fc0c7edb","slug":"akshay-kumar-spy-thriller-bellbottom-release-on-ott-pooja-entertainment-to-announce-opportune-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BellBottom: ‘बेलबॉटम’ के निर्माताओं में रिलीज को लेकर ठनी, पूजा एंटरटेनमेंट का दावा, वही आधिकारिक प्रवक्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
BellBottom: ‘बेलबॉटम’ के निर्माताओं में रिलीज को लेकर ठनी, पूजा एंटरटेनमेंट का दावा, वही आधिकारिक प्रवक्ता
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 01 May 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बेलबॉटम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेलबॉटम’ की रिलीज तारीख बदलने या इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज करने को लेकर चलती रही बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। फिल्म के निर्माताओं में से एक पूजा एंटरटेनमेंट ने फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर आ रही खबरों को सिर्फ कोरी अटकलें बताया है। कंपनी ने ये भी कहा कि फिल्म ‘बेलबॉटम’ की रिलीज को लेकर सही समय पर एलान सिर्फ उनकी तरफ से किया जाएगा। कंपनी ने ये भी साफ किया है कि उनके अलावा इस बारे में और किसी को इस बारे में किसी तरह का बयान देने के लिए अधिकृत नहीं किया गया है।
2 of 5
बेलबॉटम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘बेलबॉटम’ की रिलीज 28 मई को प्रस्तावित है। लेकिन, मुंबई और महाराष्ट्र के अलावा देश के दूसरे हिस्सों में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए इस महीने सिनेमाघरों के फिर से खुलने के आसार कम ही हैं। महीने के आखिर तक अगर सिनेमाघर खुले भी तो उनमें लोगों के संतोषजनक स्थिति में पहुंचने की उम्मीद कम है। ऐसे में फिल्म ‘बेलबॉटम’ की रिलीज को लेकर आशंकाएं पनपने लगी हैं।
3 of 5
बेलबॉटम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक रंजीत तिवारी की फिल्म ‘बेलबॉटम’ के सीधे ओटीटी पर जाने की पहली सुरसुरी साल के पहले महीने में शुरू हुई थी। तब फिल्म की हीरोइन वाणी कपूर ने एक बयान में ये उम्मीद जताई थी कि उनकी सारी फिल्में थिएटर में ही रिलीज हों, ऐसी उनकी दिली इच्छा है। अक्षय कुमार की इस फिल्म में पूजा एंटरटेनमेंट के मालिकों वाशू भगनानी, जैकी भगनानी और दीपिका देशमुख के अलावा एम्मे एंटरटेनमेंट के मालिक निखिल आडवाणी, मोनिषा आडवाणी और मधु भोजवानी भी पार्टनर हैं। निखिल ने ही फिल्म ‘बेलबॉटम’ की ओटीटी रिलीज की संभावनाओं की पुष्टि की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बेलबॉटम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘बेलबॉटम’ और इसके निर्माताओं में से एक जैकी भगनानी का प्रतिनिधित्व करती रहीं दो अलग अलग पीआर एजेंसियों से जब इस बारे में संबंधित लोगों से संपर्क कर दो दिन पहले प्रतिक्रिया देने की बात की गई तो दोनों एजेंसियों ने इस बारे में कोई स्पष्टीकरण साझा नहीं किया था। शनिवार को एक तीसरी पीआर एजेंसी के माध्यम से पूजा एंटरटेनमेंट ने इस बारे में बयान जारी किया। बयान के मुताबिक पूजा एंटरटेनमेंट के अलावा और किसी भी दूसरी कंपनी या शख्स को फिल्म के किसी भी डेवलमेंट के बारे में बयान देने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
बेलबॉटम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बयान से दो बातें समझ आती हैं। एक तो पूजा एंटरटेनमेंट नहीं चाहती कि फिल्म की लागत या फिल्म के वितरण के लिए अलग अलग कंपनियों से चल रही उसकी बातचीत बाहर आने पाए। फिल्म की रिलीज के लिए ऑफर हो रही धनराशि भी कंपनी जाहिर नहीं होने देना चाहती। कंपनी ने मीडिया से ये अपील भी इस बयान में की है कि वह उनका हमेशा की तरह समर्थन करें और ऐसी किसी भी सूचना को प्रकाशित न करें जो उनके पास से न आई हो। इस बारे में फिल्म के दूसरे निर्माताओं ने अब तक कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।