कहते हैं जहां प्यार होता है वहां तकरार भी होता है, लेकिन कई बार ये तकरार इतना बढ़ जाता है कि इसे खबर बनते देर नहीं लगती। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसा कई बार हुआ है जब प्यार में रहने वाली जोड़ियां एक दूसरे से अलग हुईं और ये बात बड़ा मुद्दा बन गई। जहां कभी इन सितारों की प्यार की खबरें चर्चा में आती थीं तो वहीं ऐसा हो गया कि इनके ब्रेकअप की खबरें सुर्खियां बटोरने लगीं। तो चलिए आज आपको बताते हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही मशहूर जोड़ियों के बारें में जिनका ब्रेकअप बन गया था राष्ट्रीय मुद्दा।
जब इन सेलेब्स के ब्रेकअप की खबरें बन गईं राष्ट्रीय मुद्दा, एक ने तो एक्स पर लगाया था उत्पीड़न का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर-करीना कपूर खान
आज शाहिद मीरा के पति हैं और करीना सैफ की पत्नी, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब ये दो सितारे एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आते थे। करीना शाहिद को लेकर काफी पोजेसिव भी थीं वहीं शाहिद ने भी खुल्लम खुल्ला अपने प्यार का इजहार किया था। ऐसे में जब शाहिद और करीना के ब्रेकअप की खबरें आईं तो लोगों को काफी हैरानी हुई। इतना ही नहीं कई मौकों पर दोनों को एक दूसरे के खिलाफ भी काफी कुछ बोलते सुना गया।
दीपिका पादुकोण-रणबीर कपूर
दीपिक और रणबीर कपूर की प्रेम कहानी से हर कोई वाकिफ है। एक वक्त ऐसा था जब रणबीर और दीपिका को बॉलीवुड की बेस्ट ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन जोड़ी माना जाता था। हालांकि दोनों का ब्रेकअप मीडिया में बड़ी खबर बन गया था। इतना ही नहीं एक चैट शो में दीपिका का ये कहना कि वो रणबीर को कंडोम गिफ्ट करना चाहेंगी और भी सनसनीखेज बात हो गई थी। कहते हैं कि दीपिका ने रणबीर को दूसरी अभिनेत्री के साथ उन्हें धोखा देते पकड़े थे और इससे ही वो डिप्रेशन में चली गईं थीं।
कंगना रणौत-अध्य्यन सुमन
कंगना रणौत आज सिंगल हैं, लेकिन एक वक्त पर उनका नाम अध्य्यन सुमन से जुड़ा था। फिल्म 'राजः द मिस्ट्री कन्टिन्यु' के सेट पर दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। हालांकि इस रिश्ते को भी खत्म होते ज्यादा वक्त नहीं लगा। दोनों का ब्रेकअप चर्चा का विषय बन गया था। ब्रेकअप के बाद अध्य्यन सुमन ने कहा था कि कंगना काला जादू करती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि वो कंगना से शादी करने वाले थे लेकिन उनका बेहद खराब मोड़ पर खत्म हुआ।
अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर
अभिषेक और करिश्मा की ऑनस्क्रीन जोड़ी तो लोगों को पसंद आती ही थी साथ ही दोनों सगाई भी कर चुके थे। हालांकि बताया जाता है कि जया बच्चन और बबीता के बीच हुई अनबन के चलते ये रिश्ता टूट गया था। इसके कारण बच्चन और कपूर परिवार में भी दूरियां आ गईं थीं।अभिषेक और करिश्मा के ब्रेकअप ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं।