फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति संग इस आलीशान घर में रहती हैं अनुष्का शर्मा, सब सुविधाओं से है लैस, देखें अंदर की तस्वीरें

Sat, 01 May 2021 08:13 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 01 May 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma and Virat Kohli Worli House Inside Photos Left you Amaze
विराट-अनुष्का के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में कई हिट फिल्में देने वाली अभिनेत्री, एक सफल निर्माता और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा का आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। दोनों की जोड़ी फेवरेट कपल्स की लिस्ट में से एक है। वहीं दोनों लग्जरी लाइफ स्टाइल जीने के लिए भी जाने जाते हैं। मुंबई में दोनों का आलीशान घर है। चलिए आपको दिखाते हैं घर की इनसाइड तस्वीरें ...

Anushka Sharma and Virat Kohli Worli House Inside Photos Left you Amaze
विराट-अनुष्का के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया

विराट कोहली और अनुष्का का आलीशान घर मुंबई के वर्ली में है और उनके अपार्टमेंट का नाम Omkar 1973 है। शादी के बाद 2017 में ये दोनों इस घर में शिफ्ट हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत करीब 34 करोड़ है। अनुष्का और विराट का ये घर बिल्डिंग के 35वें फ्लोर पर है।

Anushka Sharma and Virat Kohli Worli House Inside Photos Left you Amaze
विराट-अनुष्का के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया

विरुष्का के घर की बालकनी बेहद खूबसूरत है। घर की बालकनी से सनसेट का मनमोहक नजारा देखने को मिलता है। अनुष्का कई बार बालकनी में बैठे अपनी तस्वीर साझा कर चुकी हैं। वहीं विराट ने अपने फैंस के लिए सनसेट की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma and Virat Kohli Worli House Inside Photos Left you Amaze
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का को प्रकृति से बहुत प्यार है। उन्होंने अपनी बालकनी में कई पेड़-पौधे लगा रखे हैं। वो खुद भी हर रोज इनकी देखभाल करती हैं। तस्वीर उन्होंने कुछ दिनों पहले साझा की थी और कहा था कि ये उनके दोस्त हैं। विरुष्का का घर बेहद ही खूबसूरत है। जो भी उनके घर मे आता है वह इस घर की सजावट का कायल हो जाता है। इस घर में हर सुख-सुविधा मौजूद है, जिसकी वजह से ये किसी महल से कम नहीं लगता।

विज्ञापन
Anushka Sharma and Virat Kohli Worli House Inside Photos Left you Amaze
विराट-अनुष्का के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया

इस घर में चार बेडरुम हैं और प्राइवेट टेरेस है, गार्डेन एरिया है और एक छोटा सा जिम भी है। इस घर के लिविंग रूम में एक बड़ा टीवी लगा हुआ है, जहां अक्सर ये कपल कई फिल्में देखता है। अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने घर के अंदर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं, विराट कोहली भी घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed