फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cuttputlli: अक्षय कुमार की 'कठपुतली' साबित हुई मुनाफे का सौदा, इतने करोड़ में बिके ओटीटी राइट्स

Thu, 25 Aug 2022 04:18 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 25 Aug 2022 04:18 PM IST
विज्ञापन
Akshay kumar starrer Cuttputlli ott rights sold out to this whopping price for  Disney plus Hotstar
कठपुतली - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अक्षय कुमार की इस साल रिलीज हुई तीन फिल्में एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस पर फेल हो चुकी हैं। सिनेमाघरों के बाद बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ओटीटी का रुख कर रहे हैं। वह फिल्म 'कठपुतली' से ओटीटी पर डेब्यू करने वाले हैं। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का सस्पेंस और थ्रिलर से भरा ट्रेलर भी रिलीज किया गया जो फैंस को काफी पसंद आया था। अक्षय कुमार और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म 'कठपुतली' को लेकर काफी चर्चा हो रही है। फिलहाल भले ही सिनेमाघरों में अक्षय की फिल्में कमाल न दिखा पाई हों लेकिन कठपुतली मेकर्स के लिए मुनाफे का सौदा साबित होती नजर आ रही है। इसके ट्रेलर को तो दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली ही है, अब जानकारी सामने आ रही है कि इसके ओटीटी राइट्स को लेकर भी अच्छी डील मिली है।

Akshay kumar starrer Cuttputlli ott rights sold out to this whopping price for  Disney plus Hotstar
कठपुतली - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार फिल्म 'कठपुतली' से फैंस के लिए सस्पेंस और थ्रिलर भरी कहानी लेकर आने वाले हैं। फिल्म में फिर एक बार अभिनेता पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। 'कठपुतली' की कहानी एक ऐसे पुलिस अधिकारी की है, जो एक ऐसे सीरियल किलर की खोज कर रहा है जो हर कत्ल के बाद बॉडी को सार्वजनिक जगहों पर छोड़ देता है। यहां तक कि बॉडी पुलिस को ढूंढनी नहीं पड़ती बल्कि किसी न किसी जरिए से खुद ही पुलिस के पास पहुंच जाती है।  

Akshay kumar starrer Cuttputlli ott rights sold out to this whopping price for  Disney plus Hotstar
कठपुतली - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी सामने आई है कि इस अक्षय की फिल्म 'कठपुतली' के लिए मेकर्स ने डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ 125 करोड़ की डील की है, जो अक्षय के हालिया सिनेमाघर के समीकरणों देखते हुए फायदा का सौदा मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay kumar starrer Cuttputlli ott rights sold out to this whopping price for  Disney plus Hotstar
कठपुतली - फोटो : सोशल मीडिया

रंजीत एम तिवारी के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'कठपुतली' को हिमाचल में कसौली जिले के परिदृश्य में फिल्माया गया है। इस फिल्म का निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट बैनर तले किया गया है। 'कठपुतली' को 2 सितंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed