फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Boxoffice Battle: अक्षय कुमार की राहों में कांटें ही कांटें, पीछे 'द कश्मीर फाइल्स 'तो आगे 'RRR'

Fri, 18 Mar 2022 06:59 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 18 Mar 2022 06:59 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar starrer film Bachchhan paandey will have a tough competition with the kashmir files and  ss rajamouli RRR
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही लोग 18 मार्च का इंतजार कर रहे थे। बड़े बजट की यह फिल्म रिलीज तो हो गई है, लेकिन इसे हिट होने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। आइए जानते हैं कैसे?

akshay kumar starrer film Bachchhan paandey will have a tough competition with the kashmir files and  ss rajamouli RRR
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

'द कश्मीर फाइल्स' ने खड़ी की मुश्किलें

अक्षय कुमार स्टारर 'बच्चन पांडे' के लिए 'द कश्मीर फाइल्स' बनी चुनौती बन गई है। डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म अपने कंटेंट की वजह से लोगों को काफी पसंद आ रही है। कम बजट में बनी ये फिल्म फुल स्पीड में कमाई कर रही है। जिसकी वजह से 'बच्चन पांडे' के मेकर्स की टेंशन बढ़ सकती है। ताजा आंकड़ो के मुताबिक 'द कश्मीर फाइल्स' ने अब तक 98.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिलहाल इस फिल्म की कमाई की रफ्तार कम होने के आसार दूर-दूर तक नहीं नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि अगर ऐसा ही रहा तो 'बच्चन पांडे' के कलेक्शन को इससे झटका लग सकता है।

akshay kumar starrer film Bachchhan paandey will have a tough competition with the kashmir files and  ss rajamouli RRR
RR-बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

आगे की राह नहीं है आसान
आगे कुआं पीछे खाई वाली कहावत बच्चन पांडे के लिए बिल्कुल सही साबित हो रही है। एक तरफ 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वहीं अगले हफ्ते रिलीज होने वाली 'आरआरआर' ने बच्चन पांडे के मेकर्स को चिंता में डाल दिया है। दरअसल, बाहुबली के बाद राजामौली यह फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का इंतजार दक्षिण भारत के साथ हिंदी पट्टी के लोगों को भी है। ऐसे में 'बच्चन पांडे' के पास कमाई करने के लिए केवल 7 दिनों का ही समय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar starrer film Bachchhan paandey will have a tough competition with the kashmir files and  ss rajamouli RRR
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस के किंग हैं अक्षय
अक्षय कुमार लोगों के दिलों के साथ बॉक्स ऑफिस पर भी राज करते हैं। उनकी पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है। चाहे रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनीं 'सूर्यवंशी' हो या फिर 'गुड न्यूज'। कोरोना महामारी के बाद जब थिएटर्स पहली बार खुले थे तब 'सूर्यवंशी' ने 26.29 करोड़ की ओपनिंग की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed