आज देश भर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है, ऐसे में सभी रंगों में सराबोर नजर आ रहे हैं। हर तरफ अबीर-गुलाल उड़ता नजर आ रहा है। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के सितारें भी होली की मस्ती में रंग चुके हैं। अब एक्ट्रेस हिना खान ने भी होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बॉयफ्रेंड रॉकी संग जमकर मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। दोनों होली सेलिब्रेशन को खूब एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।
Happy Holi: होली सेलिब्रेशन में हिना खान ने की जमकर मस्ती, बॉयफ्रेंड रॉकी को गोद में उठाती नजर आईं एक्ट्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगों में सराबोर नजर आईं हिना खान-
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम से कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह पूरी तरह से होली के रंगों में रंगी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने होली सेलिब्रेशन के लिए व्हाइट कलर का फ्रॉक सूट चुना है। रंग बिरंगे गुलाल में सराबोर हिना के चेहरे से एक अलग ही खुशी दिखाई दे रही है।
बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग की जमकर मस्ती
इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हिना खान अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग जमकर मस्ती कर रही हैं। जहां कुछ तस्वीरों में वह उनके साथ मस्ती भरे अंदाज में पोज दे रही हैं तो वहीं कुछ तस्वीरों में उन्होंने रॉकी को गोद में उठा लिया है।
साल 2020 में भी शेयर की थीं रोमांटिक तस्वीरें
हिना खान और रॉकी जायसवाल काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशन में हैं। साल 2020 में भी हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ होली सेलिब्रेट की थी और रोमांटिक अंदाज में कई तस्वीरें शेयर की थीं।
होली में हिना खान का मूड हुआ भयंकर-
हिना खान ने इन तस्वीरों के जरिए फैंस को होली फेस्टिवल की शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरों के साथ एक वीडियो भी शेयर की है और कैप्शन देते हुए लिखा,'आज मूड है भयंकर...रंग उड़ने दो! हैप्पी होली'। फैंस भी उनकी पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें होली की मुबारकबाद दे रहे हैं।