{"_id":"623484c14f5fc06dd63cfd12","slug":"holi-2022-urfi-javed-wore-such-a-dress-on-the-occasion-of-holi-people-said-aaj-to-kuch-accha-pahan-le-leti","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy Holi: होली के मौके पर उर्फी जावेद ने पहनी ऐसी ड्रेस, लोग बोले- कुछ और नहीं मिला पहनने को","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Happy Holi: होली के मौके पर उर्फी जावेद ने पहनी ऐसी ड्रेस, लोग बोले- कुछ और नहीं मिला पहनने को
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 18 Mar 2022 06:42 PM IST
सार
देशभर में आज रंगो का उत्सव मनाया जा रहा है। होली के त्योहार के मौके पर आम से लेकर खास सभी लोग डूबे नजर आ रहे हैं। ऐसे में रंगभरे इस माहौल में मनोरंजन जगत के सितारे भी रंगे हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभर में आज रंगो का उत्सव मनाया जा रहा है। होली के त्योहार के मौके पर आम से लेकर खास सभी लोग डूबे नजर आ रहे हैं। ऐसे में रंगभरे इस माहौल में मनोरंजन जगत के सितारे भी रंगे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस और बोल्ड अंदाज को लेकर चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल होली के मौके पर उर्फी ने अपने सभी फैंस को खास अंदाज में होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उर्फी के आउटफिट ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
2 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : Instagram
अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी पारंपरिक परिधान पहनी नजर आ रही हैं। हालांकि उनके इस ट्रेडिशनल ड्रेस में एक बार फिर उनके ड्रेसिंग सेंस का यूनिक अंदाज देखने को मिला। इस वीडियो को शेयर करते हुए ऊर्फी जावेद ने अपने सभी फैंस को होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही वह भी होली के रंग में डूबी नजर आईं।
3 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : social media
सामने आए इस वीडियो में ऊर्फी जावेद सफेद रंग के बैकलेस कुर्ते में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस कुर्ते के साथ लाल रंग की लैगी और दुपट्टा भी कैरी किया है। हालांकि, उर्फी के इस कुर्ते के आगे एक बड़ा- सा कटआउट डिजाइन भी है, जो उनके इस ट्रेडिशनल लुक को काफी यूनीक बना रहा है। साथ ही वह हाथों में गुलाल उड़ाती हुई भी नजर आईं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- सभी को हैप्पी होली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : social media
सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो सामने आते ही एक बार फिर वह इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रही हैं। एक ओर जहां कई लोग उन्हें होली की बधाई देते और उनके इस लुक की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। तो वहीं कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, पहले लगा कि सुधर गई है, लेकिन फिर देखा अच्छा सामने है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा हद है यार। एक और सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया- बकवास।
विज्ञापन
5 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : social media
एक अन्य यूजर ने लिखा आज भी कुछ और पहनने को नहीं मिला। वहीं एक और यूजर ने लिखा होली के दिन अच्छे कपड़े पहनने चाहिए थे। जबकि एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा छुपाना भी नहीं आता। यह पहली बार नहीं है जब उर्फी ने अपने बोल्ड अंदाज के लिए इस तरह सुर्खियां बटोरी हों। हाल ही में उन्होंने अपनी एक टॉपलेस तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसके बाद वह काफी चर्चाओं में थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।