{"_id":"5b1ce8924f1c1bf36e8b72a4","slug":"akshay-kumar-starrer-film-toilet-ek-prem-katha-has-be-number-one-break-all-record-in-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'टॉयलेट हीरो' बने अक्षय कुमार ने जीता चीन के दर्शकों का दिल, अब बनाया नया रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'टॉयलेट हीरो' बने अक्षय कुमार ने जीता चीन के दर्शकों का दिल, अब बनाया नया रिकॉर्ड
Sun, 10 Jun 2018 03:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 10 Jun 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय दर्शको का दिल जीतने के बाद अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' चीन में भी धमाल मचा रही है। चीनी दर्शकों को फिल्म काफी पसंद भी आ रही है। यह फिल्म चीन में अपने पहले ही दिन में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।
2 of 5
फिल्म ने अपने पहले दिन में 15 करोड़ 94 लाख रुपये का कारोबार किया है। वहीं दूसरे इस फिल्म ने करीब 39.85 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की। आंकड़ों के मुताबिक करीब 5 लाख लोग पहले दिन इस फिल्म को देखने पहुंचे थे। आपको बता दें कि चीन में फिल्म के 56 हजार से ज्यादा शो एक दिन में चलाए जा रहे हैं। जिसके कारण 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' चीन की नंबर वन फिल्म बन गई है। इस बात का खुलासा ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने किया है।
3 of 5
चीन में 8 जून को करीब 4300 स्क्रीन्स पर 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' को 'टॉयलेट हीरो' के नाम से रिलीज किया गया। साल 2018 में चीन में रिलीज हुई फिल्मों की बात करें तो 'बजरंगी भाईजान', 'दंगल', 'हिंदी मीडियम', 'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'बाहुबली-2' के बाद 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' छठी भारतीय फिल्म है जो चीन में रिलीज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म की इस शानदार कमाई को देखने हुए तमाम ट्रेड एनालिस्टों का मानना है कि यह फिल्म रविवार यानी आज 50 करोड़ रु का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी। वहीं 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' के भारतीय बिजनेस की बात करें तो पिछले साल रिलीज हुई इस ने भारत में 135 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था।
#ToiletEkPremKatha registers a SUPER 51.06% growth on Day 2 [Sat] in China... That’s not all, it has also zoomed to the No 1 spot at China BO on Day 2 itself... That says it all...
Fri $ 2.35 mn
Sat $ 3.55 mn
Total: $ 5.90 [₹ 39.85 cr]#TEPK#ToiletHero
श्री नारायण सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार और भूमि के अलावा अनुपम खेर और सना खान मुख्य भूमिका में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के प्रेरिक यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित थी। भारत में भी इस फिल्म को काफी पंसद किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।