फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उस एक्ट्रेस ने पीरियड में रोते हुए बारिश का गाना शूट किया : अक्षय कुमार

Mon, 15 Jan 2018 01:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 15 Jan 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar statement about an actress menstrual cycle

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पैडमैन' की टीम के साथ प्रमोशन में करने में लगे हुए हैं। वह इस फिल्म में एक्ट्रेस सोनम कपूर और राधिका आप्टे के साथ नजर आएंगे। ये फिल्म मुरुगनाथम के जीवन पर आधारित है जिन्होंने ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को कम लागत में सैनिटरी नैपकिन मुहैया कराया था। फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। हाल ही में अक्षय कुमार ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान पीरियड्स से जुड़े कई खुलासे किए हैं लेकिन उनका सुनाया एक किस्सा किसी को भी इमोशनल कर सकता है।



पढ़ेंः सोनम कपूर ने अपने पीरियड्स के बारे में खोला ये बड़ा राज, आप भी जान लें

akshay kumar statement about an actress menstrual cycle

अक्षय ने बताया कि जब वह 20 साल के थे तब पहली बार उन्होंने पीरियड्स के बारे में सुना था। उन्होंने बताया कि वह अपने बेटे आरव से भी इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा कर चुके हैं। पीरियड्स के प्रति लोगों की धारणाएं बदलनी बहुत जरूरी है। हाल ही में उन्होंने एक खबर पढ़ी थी कि किसी स्कूल की नाबालिग लड़की ने इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि स्कर्ट पर लगे पारियड्स के धब्बे की वजह से स्कूल में उसका मजाक बनाया गया था। 

akshay kumar statement about an actress menstrual cycle

अक्षय ने कहा कि यह केवल देश की ही समस्या नहीं है, घाना की बात करें तो वहां एक नदी है जिसे रिवर ऑफ गॉडेस के नाम से पूजा जाता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को वह नदी क्रॉस करने की मनाही है। उन्होंने एक और किस्सा सुनाया जो उनसे जुड़ा हुआ है। अक्षय ने बताया कि एक्टिंग करियर के शुरुआती दिनों में जब वह एक फिल्म कर रहे थे तो उनके अपॉजिट एक 14 साल की अभिनेत्री थीं। 

पढ़ेंः सलमान खान ने शेयर किया गर्लफ्रेंड के गाने का फर्स्ट लुक, फैंस ने जमकर उड़ाया मजाक

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar statement about an actress menstrual cycle

उन्हें सेट पर ही पहली बार पीरियड्स हो गए थे। ऐसे में जब उस अभिनेत्री की मां ने प्रोड्यूसर से अपनी बेटी की छुट्टी की गुहार लगाई तो प्रोड्यूसर ने उनकी एक भी नहीं सुनी और उस लड़की से बारिश का सीक्वेंस शूट करवाया। उस अभिनेत्री ने पीरियड्स में रोते हुए बारिश का सीन शूट किया था। अक्षय ने कहा कि उनकी औकात उस वक्त ऐसी नहीं थी कि वह शूटिंग रुकवा सकें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed