बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' अक्षय कुमार अक्सर अपने स्टंट को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा किया है, जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर छा गए हैं। दरअसल वह इस बार पानी में तैरते हुए नजर आए। लेकिन उनकी यह स्विमिंग आम स्विमिंग नहीं थी।
अक्षय ने पानी में किया ऐसा स्टंट, लोगों ने वीडियो बार-बार देख किया वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह तैरते हुए नजर आ रहे हैं और उनके दोनों हाथों में डंबल भी नजर आ रहे हैं। जानकारों का मानना है कि यह कंधों की एक्साइड है।
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on
अक्षय ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए बताया है कि वह वेट पकड़कर स्विमिंग कर रहे हैं। आगे उन्होंने अपने फैंस को सलाह देते हुए लिखा है यदि वह अच्छे तैरान हैं, तभी वेट उठाकर स्विमिंग करें।
अक्षय के इस वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया है। इसे 5 घंटे में 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिलहाल वह फिल्म 'केसरी' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
अक्षय कुमार इस साल '2.0' में रजनीकांत के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म की खास बात यह कि इसमें वह पहली बार नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा वह फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग खत्म कर चुके हैं और इसमें उनके साथ मशहूर टीवी सीरियल 'नागिन' की एक्ट्रेस मौनी रॉय नजर आएंगी।