प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत बीते दिन ममल्लापुरम (महाबलीपुरम) के समुद्र तट पर साफ-सफाई की। प्रधानमंत्री सुबह समुद्र तट पर सैर के लिए पहुंचे थे। उनके सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया गया जिसमें कैप्शन लिखा था- 'सुबह ममल्लापुरम (महाबलीपुरम) के समुद्र तट पर साफ-सफाई की। यह काम 30 मिनट तक किया। एकत्र किए कचरे को मैंने जयराज को सौंपा जो होटल स्टाफ का हिस्सा है। इस बात को सुनिश्चित करें कि हमारे सार्वजनिक स्थल साफ-सुधरे रहेंगे। यह सुनिश्चित करते हैं कि हम स्वस्थ और तंदुरुस्त रहेंगे।' बॉलीवुड की कई हस्तियों ने प्रधानमंत्री के इस कदम की तारीफ की।
पीएम मोदी के समुद्र तट की सफाई करने पर बॉलीवुड भी हुआ कायल, इन सितारों ने की तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार ने लिखा- 'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, एक अच्छा नेता वो होता है जो खुद दूसरों के सामने उदाहरण प्रस्तुत करे। फिट रहने के लिए और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने के लिए यह बहुत अच्छा कदम है।'
Hon. Prime Minister @narendramodi ji, the best leaders are those who lead with an example! Also it is such a great activity to stay fit and at the same time keeping our public places clean. https://t.co/Db0GWvoPtz
करण जौहर ने लिखा- 'माननीय प्रधानमंत्री जी, आपकी पहल सुनिश्चित करेगी कि हम अपने सार्वजनिक स्थानों के प्रति जवाबदेही रखें। स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत। यही मंत्र है।'
This is the perfect communication Honourable Prime Minister sir! @narendramodi Your initiative will ensure we have accountability to our public places and keep the sanity levels high! A Clean India! A Fit India! That’s the mantra! https://t.co/PccHnA3hI1
अनुपम खेर ने लिखा- 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ये तस्वीर आने वाले समय में पूरी दुनिया में ईमानदारी, सच्चाई, सादगी और निस्वार्थ भावना का एक प्रतीक बनेगी। इस तस्वीर में स्वच्छ भारत का अभियान तो है ही, साथ में एक फकीर की छवि भी छुपी है। अब ऐसे इंसान को किस चीज का डर हो सकता है। जय हो।'
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की ये तस्वीर आने वाले समय में पूरी दुनिया में ईमानदारी, सच्चाई, सादगी और निस्स्वार्थ भावना का एक प्रतीक बनेगी। इस तस्वीर में स्वच्छ भारत का अभियान तो है ही। साथ में एक फ़क़ीर के छवि भी छुपी है।अब ऐसे इंसान को किस चीज़ का डर हो सकता है। जय हो।🙏 pic.twitter.com/IOmM2l1Fy3
विवेक ओबेरॉय ने कहा- 'एक सच्चा लीडर वो है जो अपने उदाहरण से सभी को प्रेरित करे। आपको सलाम। यह वास्तव में अविश्वसनीय है और हम में से प्रत्येक के लिए प्रेरणादायक है। हमें इस तरह के गर्वित भारतीय बनाने के लिए धन्यवाद। हम सभी को स्वस्थ और स्वच्छ भारत के लिए महत्व देना चाहिए।'
A true leader always leads by example. Hats off to you @PMOIndia. This is truly incredible & inspiring to each one of us. Thank you for making us such proud Indians.
We all must make it a point to plog for a healthy and clean India! Jai Hind🇮🇳#SwachhBharat #SwachhBharatMission https://t.co/Ue3LtGf02M