{"_id":"5d6a24bd8ebc3e939d468f27","slug":"akshay-kumar-to-salman-khan-bollywood-celebrities-lookalikes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार से पहले इन छह सितारों के हमशक्ल को देख फैंस खा चुके हैं धोखा, दो तो हैं पाकिस्तानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार से पहले इन छह सितारों के हमशक्ल को देख फैंस खा चुके हैं धोखा, दो तो हैं पाकिस्तानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 31 Aug 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
akshay kumar, ranbir kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म मिशन मंगल की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। इसी बीच उनके हमशक्ल की तस्वीर इंटरनेट पर छाई हुई है। अक्षय कुमार के हमशक्ल जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में रहते हैं। उनका नाम माजिद मीर है। वो सुनील गावस्कर के बहुत बड़े फैन हैं और रोजाना उनकी तरह टोपी पहनकर रखते हैं। एक पत्रकार ने माजिद के साथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जो वायरल हो गया। बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जिनके हमशक्ल हैं। कुछ को देख तो फैंस भी धोखा खा जाते हैं।
पाकिस्तानी मॉडल और एक्ट्रेस जाले सरहदी (Zhalay Sarhadi) को देख एक बारगी तो लगता है प्रियंका चोपड़ा ही हैं। जाले सरहदी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। जाले खुद भी मानती हैं कि उन्हें कई लोगों ने कहा है कि वो बिल्कुल प्रियंका चोपड़ा की तरह दिखती हैं।
3 of 7
alia bhatt
- फोटो : social media
आलिया भट्ट की हमशक्ल वाली लड़की का वीडियो पिछले दिनों सामने आया था।इस वीडियो में एक लड़की ने बिलकुल फिल्म 'गली ब्वॉय' में आलिया भट्ट की तरह लुक अपना रखा है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि मानों वह आलिया ही हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
anushka sharma
- फोटो : social media
अनुष्का शर्मा की एक हमशक्ल की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दोनों को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि असली अनुष्का हैं कौन? फैंस को बता दें कि अनुष्का की इस हमशक्ल का नाम जूलिया माइकल्स है, जो एक सिंगर हैं। जूलिया के नैन नक्श हू-ब-हू अनुष्का शर्मा जैसे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
salman khan
- फोटो : social media
सलमान खान के चाहने वाले देश में तो करोड़ों की संख्या में हैं लेकिन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी उनके चाहने वाले कम नहीं हैं। उनके प्रति दीवानगी का आलम ये है कि पाकिस्तान में जब सलमान की फिल्में रिलीज होती हैं तो सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ पड़ती है। पाकिस्तान में सलमान के एक फैन ने बिल्कुल उन्हीं की तरह लुक अपनाया हुआ है। सलमान की तरह चश्मा, हेयर स्टाइल और ब्रेसलेट पहने हुए ये शख्स हूबहू उन्हीं की तरह दिखता है। ये शख्स कराची के फेमस बॉल्टन मार्केट की पार्किंग में बाइक स्टैंड करते हुए नजर आ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।