फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'हरी-भरी एक्ट्रेसेस' को पसंद बताने पर ट्रोल हुए अक्षय, सोनाक्षी ने ट्रोलर्स की लगाई क्लास

Sat, 19 Oct 2019 06:49 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 19 Oct 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar troll on his old statement Sonakshi Sinha blasts
Akshay Kumar - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार फिल्मों के साथ-साथ अपनी बेबाक राय के लिए भी जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर  इन दिनों अक्षय कुमार एक पुराने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं जिसमें वह ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि एक्ट्रेस को चुसा हुआ आम न होकर हरा-भरा होना चाहिए। इसी बयान के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। यह बयान साल 2012 का । उस वक्त अक्षय राउडी राठौर का प्रमोशन कर रहे थे। इस फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा और भी थीं। 

Akshay Kumar troll on his old statement Sonakshi Sinha blasts
Sonakshi Sinha,Akshay Kumar - फोटो : amar ujala mumbai

एक इंटरव्यू के दौरान जब अक्षय से उनकी को-स्टार सोनाक्षी और असिन के भी बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'सोनाक्षी बेहतरीन एक्ट्रेस हैं जिनका अपना एक्टिंग स्टाइल है। उनका बिल्कुल अलग फिगर है- टिपिकल इंडियन फिगर न कि साइज जीरो।'

Akshay Kumar troll on his old statement Sonakshi Sinha blasts
Akshay and Sonakshi

अक्षय ने आगे कहा, 'वह खाते पीते घराने की लगती हैं। मैं शुद्ध पंजाबी हूं। मैं उन हिरोइनों को पसंद करता हूं जो हरी-भरी होती हैं। चुसा हुआ आम न लगें।' अक्षय का ये बयान 2019 में वायरल हो रहा है इसी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जब ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar troll on his old statement Sonakshi Sinha blasts
Sonakshi Sinha - फोटो : amar ujala mumbai

अक्षय के सपोर्ट में अब सोनाक्षी सिन्हा आ गईं हैं। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा कि ट्रोलर्स के पास जिंदगी में कुछ भी अच्छा करने के लिए नहीं है तो इसलिए वो ये सब हरकतें करते हैं।

विज्ञापन
Akshay Kumar troll on his old statement Sonakshi Sinha blasts
sonakshi sinha - फोटो : amar ujala

सोनाक्षी आगे कहती हैं कि लोगों को समझना चाहिए कि मुझे अपने करियर की शुरुआत में काफी बॉडी शेम किया गया था जबकि मैंने उस समय 30 किलो वजन घटाया था और अक्षय ने जो कहा है कि वो कहीं ना कहीं उसी शेमिंग की प्रतिक्रिया की सेंस में कहा होगा।

'सांड की आंख' के लिए ऐसे हुई तापसी की ट्रेनिंग, EXCLUSIVE इंटरव्यू में कंगना पर कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed