अभिनेता अक्षय कुमार की उस वक्त की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है जब वह अपनी फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग पूरी कर के स्कॉटलैंड से स्वदेश लौट रहे थे। सोशल मीडिया पर लोग अक्षय कुमार की यह कहकर खिंचाई कर रहे हैं कि जब वह खुद सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने की नीति का पालन नहीं करते तो वह दूसरों को इसकी सीख कैसे दे देते हैं?
दो गज की दूरी और मास्क जरूरी की सीख पर अक्षय खुद नहीं कर पाए अमल, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोग अक्षय को जली कटी तो सुना ही रहे हैं, साथ ही उनकी कही बातों को भी खोखला घोषित करने में जुटे हुए हैं। जब से देश में लॉकडाउन लागू हुआ है तभी से लगातार अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर कभी कोई वीडियो या फिर मैसेज के जरिए अपने प्रशंसकों और सभी देशवासियों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करते रहे हैं। वह हर देशवासी से गुजारिश करते रहे हैं कि लॉकडाउन के दौरान अपने घर में ही रहें और खुद की और खुद के करीबियों की देखभाल करें।
जब लॉकडाउन खत्म हुआ, उसके बाद भी अक्षय कुमार इस बात पर जोर देते रहे कि घर से जब भी बाहर निकलें तो मास्क जरूर पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। लॉकडाउन खत्म होने के बाद भारतीय मनोरंजन की दुनिया में सबसे पहले शूटिंग शुरू करने वाले अभिनेता अक्षय कुमार ही हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
भारत सरकार ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक विज्ञापन फिल्म बनाई थी जिसमें अक्षय कुमार को लिया गया था। उस विज्ञापन फिल्म के जरिए अक्षय ने लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का ही संदेश दिया है। जब लोगों के सामने अक्षय की फिल्म 'बेलबॉटम' की टीम के साथ प्राइवेट जेट में बैठे लोगों की तस्वीरें आईं तो किसी ने भी अक्षय को बख्शा नहीं।
अक्षय ने अपनी फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग लॉकडाउन खत्म होने के बाद शुरू की और स्कॉटलैंड में इसकी पूरी शूटिंग उन्होंने खत्म भी कर दी है। लॉकडाउन के बाद शुरू हुई किसी फिल्म की शूटिंग इतनी जल्दी खत्म करने वाले अक्षय पहले अभिनेता हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री लारा दत्ता, वाणी कपूर और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में हैं। सोमवार को ही उन्होंने अपनी इस फिल्म का एक टीजर लॉन्च किया है लेकिन टीजर में अक्षय के अलावा न कोई अभिनेत्री दिखी और न ही कोई दूसरा शख्स।
पढ़ें: नेहा कक्कड़ और काजल अग्रवाल की शादियों की खबरों का ये है असली सच, यहां फेल हो गया इमोशनल कार्ड