फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेहा कक्कड़ और काजल अग्रवाल की शादियों की खबरों का ये है असली सच, यहां फेल हो गया इमोशनल कार्ड

Mon, 05 Oct 2020 10:48 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 05 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
neha kakkar And kajal aggarwal Marriages Viral News Fact
नेहा कक्कड़ और काजल अग्रवाल - फोटो : File Photo

सोमवार का दिन मुंबई में दो शादियों की खबरों को लेकर चर्चा में रहा। सुबह सुबह खबर उड़ी कि नेहा कक्कड़ की शादी तय हो गई है और वह इसी महीने के आखिर में दिल्ली में सात फेरे लेने वाली हैं। फिर शाम को खबर आई कि 


अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' की अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी बहुत ही जल्द शादी करने वाली हैं। इसके लिए उनके माता-पिता ने दूल्हा ढूंढ लिया है। इस बारे में जब आगे तहकीकात हुई तो पता चला कि नेहा कक्कड़ ने फिर एक बार अपने फैंस के बीच इमोशनल कार्ड खेला है और उनकी शादी सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट है।

neha kakkar And kajal aggarwal Marriages Viral News Fact
नेहा कक्कड़ बर्थडे - फोटो : Social Media

रियलिटी शोज देखने वाले पाठकों को तो याद ही होगा कि कैसे बीते सीजन में नेहा कक्कड़ की शादी को लेकर एक चैनल ने खूब तंबू ताना था। शो के होस्ट आदित्य नारायण को इसमें शामिल किया गया और यहां तक कि आदित्य के माता पिता को भी चैनल ने शो पर नेहा को आशीर्वाद देने के लिए बुला लिया। लेकिन बाद में पता चला कि ये सब शो की टीआरपी बढ़ाने का स्टंट था। यही स्टंट नेहा ने इस बार अपना एक म्यूजिक वीडियो प्रमोट करने के लिए दोहराया, लेकिन इस बार उनकी दाल गल नहीं सकी है। हालांकि, नेहा ने इस बारे में अब तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

neha kakkar And kajal aggarwal Marriages Viral News Fact
काजल अग्रवाल - फोटो : File Photo

उधर, काजल की शादी को लेकर चर्चाएं काफी लंबे समय से चल रही हैं। खबरें आती हैं और धीरे-धीरे दम तोड़ देती हैं लेकिन काजल ने कभी इन पर कोई सफाई नहीं दी है। इस बार नाम आया है एक बिजनेसमैन गौतम किचलू का। बताया जा रहा है कि काजल की शादी गौतम से होने वाली है। गौतम पेशे से एक एंटरप्रेन्योर इंटीरियर डिजाइनर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
neha kakkar And kajal aggarwal Marriages Viral News Fact
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

काजल की छोटी बहन अभिनेत्री निशा अग्रवाल की वर्ष 2013 मई शादी हो चुकी है और उनका एक बच्चा भी है। अब उन्हें अपनी बेटी काजल के लिए गौतम के रूप में एक योग्य वर मिल गया है और शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक  दोनों की शादी मुंबई में होगी और यह समारोह भी दो दिन का रहेगा। इसमें इन दोनों परिवारों के कुछ खास करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे।

विज्ञापन
neha kakkar And kajal aggarwal Marriages Viral News Fact
Kajal Aggarwal - फोटो : file photo

काजल की यह शादी लॉकडाउन खत्म होने के बाद एक बड़ी शादी साबित होने वाली है। उनसे पहले इस लॉकडाउन में अभिनेता नितिन और राणा डग्गुबाती भी शादी कर चुके हैं लेकिन यह शादियां कोरोना वायरस की वजह से इतनी धूमधाम से नहीं हो सकीं। अब जब माहौल लोगों के थोड़ा आदत में आ चुका है तो इस शादी के ठीक ठाक ढंग से होने के आसार हैं। काजल बहुत ही जल्द कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आने वाली हैं।  इसके अलावा काजल के पास दलकीर सलमान और अदिति राव हैदरी की फिल्म 'हे सिनामिका' भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed