फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'आई प्रॉमिस, देश के सामने गोल्ड रख देंगे', GOLD के टीजर में है ऐसे 4 दमदार डायलॉग्स

Tue, 06 Feb 2018 03:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar upcoming film gold teaser dialogue
akshay kumar

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'गोल्ड' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। जो स्वतंत्र भारत को ओलंपिक में मिले पहले गोल्ड मेडल की कहानी है। फिल्म में दिखाया गया है कि 1946 तक देश ने तीन गोल्ड मेडल जीते थे, लेकिन वह ब्रिटिश इंडिया के नाम दर्ज थे। इसके बाद आजाद भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाने का काम अक्षय करते हैं। टीजर में अक्षय कुमार के जबरदस्त डायलॉग हैं जो किसी को भी प्राउड फील कराता है। आगे की स्लाइड्स में देखिए ऐसे ही 4 डायलॉग्स।

akshay kumar upcoming film gold teaser dialogue
akshay kumar

अक्षय फिल्म में एक ऐसे बंगाली शख्स बने हैं जो हॉकी टीम के कोच बने हैं जो स्वतंत्र भारत के लिए ओलंपिक में गोल्ड जीतना चाहते हैं। टीजर के शुरुआत में एक डायलॉग आता है, 'हम एक पागल बंगाली है... हम हॉकी से प्यार करता है... अपना देश से प्यार करता है।'

akshay kumar upcoming film gold teaser dialogue
akshay kumar

टीजर में दूसरी जगह अक्षय डायलॉग बोलते हैं, 'अपना देश का रिकॉर्ड है तीन गोल्ड का लेकिन ब्रिटिश इंडिया के नाम पे... अभी तक हम लोग ब्रिटिश के लिए खेलते थे, लेकिन अभी इसके (तिरंगा) लिए खेलेंगे'

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar upcoming film gold teaser dialogue
akshay kumar

एक अन्य डायलॉग में अक्षय कुमार कहते हैं, 'पूरा कंट्री में हम अकेला ऐसा आदमी है... जो आपको वचन दे सकता है कि ऐसा टीम लेके आएगा... ऐसा टीम लेके आएगा... जो आपके सामने, देश के सामने गोल्ड लाकर रख देगा... आई प्रॉमिस।' 

विज्ञापन
akshay kumar upcoming film gold teaser dialogue
Akshay Kumar
टीजर में एक अन्य डायलॉग है, जो किसी को भी गर्व कराता है, अक्षय कुमार बोलते हैं, 'अभी तक इंडिया चुप था... अब हम लोग बोलेगा और दुनिया सुनेगा।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed