सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: एक या दो नहीं आने जा रहीं अक्षय कुमार की छह फिल्में, इस बार लगेगा फ्लॉप का चौका या बचेगी लाज?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 08 Sep 2022 02:14 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Upcoming Films After Three Flop: Ram Setu Selfiee OMG 2 Bade Miyan Chote Miyan Jolly LLB 3
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार हिंदी फिल्म उद्योग के शीर्ष सबसे महंगे एक्टर्स में से एक हैं। काेरोना महामारी के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म 'सूर्यवंशी' देने के बाद अक्षय कुमार ने एक-के-बाद-एक फ्लॉप की झड़ी लगा दी। रक्षा बंधन, सम्राट पृथ्वीराज और बच्चन पांडे के रूप में लगातार तीन फ्लॉप देने के बाद अक्षय कुमार मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने दर्शकों का मनोरंजन करना नहीं छोड़ा। वह जल्द ही अपनी फिल्म 'राम सेतु' के जरिए एक बार फिर दर्शकों से रूबरू होने वाले हैं। इसके अलावा भी खिलाड़ी कुमार की कई फिल्में कतार में हैं। यहां देखिए पूरी लिस्ट...

Trending Videos
Akshay Kumar Upcoming Films After Three Flop: Ram Setu Selfiee OMG 2 Bade Miyan Chote Miyan Jolly LLB 3
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राम सेतु
अक्षय कुमार, अपनी फिल्म 'कठपुतली' की रिलीज के 42 दिन बाद फिरसे दर्शकों का मनोरंजन करने आने वाले हैं। जी हां, वह 24 अक्टूबर को अपनी एक्शन-एडवेंचर ड्रामा फिल्म 'राम सेतु' लेकर आने वाले हैं। बता दें कि अक्षय कुमार इस फिल्म में, रामायण में वर्णित राम सेतु की उत्पत्ति का पता लगाने वाले एक पुरातत्वविद् की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Upcoming Films After Three Flop: Ram Setu Selfiee OMG 2 Bade Miyan Chote Miyan Jolly LLB 3
अक्षय और इमरान - फोटो : twitter

सेल्फी
'सेल्फी', एक आगामी बॉलीवुड कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन राज मेहता द्वारा किया जा रहा है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में अक्षय कुमार, इमरान हाशमी, नुसरत भारूचा और डायना पेंटी हैं। इसके अतिरिक्त, फिल्म मलयालम फिल्म "ड्राइविंग लाइसेंस" की आधिकारिक रीमेक है, जो साल 2023 में रिलीज होगी।

Akshay Kumar Upcoming Films After Three Flop: Ram Setu Selfiee OMG 2 Bade Miyan Chote Miyan Jolly LLB 3

ओएमजी 2
ओएमजी 2 - ओ माय गॉड! 2 एक व्यंग्यात्मक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो 2012 की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का आध्यात्मिक सीक्वल है। इसमें अरुण गोविल, यामी गौतम, पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म भारतीय शिक्षा प्रणाली की थीम के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव का किरदार निभाते दिखाई देंगे।

विज्ञापन
Akshay Kumar Upcoming Films After Three Flop: Ram Setu Selfiee OMG 2 Bade Miyan Chote Miyan Jolly LLB 3
गोरखा - फोटो : ट्विटर

गोरखा
गोरखा, एक बायोग्राफिकल फिल्म है, जिसका निर्देशन संजय पीएस चौहान और निर्माण आनंद एल राय कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। यह एक महान युद्ध नायक मेजर जनरल इयान कार्डोजो के जीवन पर आधारित है। वह भारतीय सेना की 5वीं गोरखा राइफल्स गोरखा रेजिमेंट के सदस्य थे। यह भी अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed