सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार की साइंस-थ्रिलर फिल्म का नाम आया सामने, दिखेगी एलियन की दुनिया; हॉलीवुड से भी जुड़ा कनेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 24 May 2026 10:44 AM IST
सार

Akshay Kumar Upcoming Science Thriller Alien Movie: कॉमेडी और एक्शन फिल्में करने के बाद अक्षय कुमार अब एक एलियन थ्रिलर ड्रामा फिल्म का हिस्सा बनेंगे। इस फिल्म का नाम भी सामने आ चुका है। अक्षय की इस फिल्म से एक हॉलीवुड दिग्गज भी जुड़ चुके हैं। 

विज्ञापन
Akshay Kumar Upcoming Science Thriller Alien Movie Samuk New Update
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार पहली बार किसी एलियन ड्रामा फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं। उनकी इस फिल्म का नाम ‘सामुक’ बताया जा रहा है। एक हॉलीवुड दिग्गज भी इस फिल्म से जुड़े हैं, वह अक्षय कुमार की फिल्म में एक अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 



हॉलीवुड लेवल की होगी अक्षय कुमार की फिल्म 
एचटी सिटी की खबर के मुताबिक इस प्रोजेक्ट का नाम ‘सामुक (Samuk)’ है। फिल्म का निर्देशन कनिष्क वर्मा कर रहे हैं। अक्षय कुमार, विपुल अमृतलाल शाह और आशिम शाह इसके प्रोड्यूस हैं। इस फिल्म में दर्शकों एलियन की डरावनी दुनिया देखने को मिलेगी। ‘सामुक’ से हॉलीवुड स्टंट कोऑर्डिनेटर ल्यूक टम्बर भी जुड़ चुके हैं, उन्होंने ‘मिशन-इंपॉसिबल’, ‘वेनम’ और ‘प्रिडेटर’ जैसी एलियन फिल्मों के लिए काम किया है।  

Akshay Kumar Upcoming Science Thriller Alien Movie Samuk New Update
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म काे लेकर ल्यूक टम्बर ने दी खास जानकारी 
अक्षय कुमार के फिल्म प्रोजेक्ट से जुड़ने के बारे में बात करते हुए ल्यूक टम्बर ने कहा, ‘यह प्रोजेक्ट फिल्ममेकिंग और असली एक्शन सिनेमा का एक रोमांचक मेल होगा। मुझे इस सोच को हकीकत बनाने का हिस्सा बनने पर गर्व है। हमारा लक्ष्य एक ऐसी फिल्म बनाना है जो दमदार कहानी के साथ-साथ बेहतरीन लाइव एक्शन सीन्स को भी पेश करे और जो दर्शकों के दिलों को छू जाए।’ 
ल्यूक टम्बर ने अक्षय कुमार की काफी तारीफ की। वह कहते हैं, ‘वह भारत के एक्शन हीरो के तौर पर हर जगह पहचाने जाते हैं।’ 

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में कौन सी हैं?
अक्षय कुमार के करियर फ्रंट की बात करें तो पिछले दिनों उनकी एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। जल्द ही वह फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में एक बड़ी स्टार कास्ट है, जिसमें दिशा पाटनी, जैकलीन, जॉनी लीवर, अरशद वारसी और सुनील शेट्टी जैसे स्टार्स शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed