सब्सक्राइब करें

अनन्या पांडे की ‘चांद मेरा दिल’ ने की ऐसी शुरुआत, जानें ‘दृश्यम 3’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ का कैसा रहा हाल?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 23 May 2026 08:11 AM IST
सार

Box Office Collection: अनन्या पांडे की ‘चांद मेरा दिल’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जानते हैं पहले दिन बाकी फिल्मों के सामने ‘चांद मेरा दिल’ की कैसी रही शुरुआत और बाकी फिल्मों का भी कितना हुआ कलेक्शन…

विज्ञापन
Box Office Collection Chand Mera Dil Vs Drishyam 3 Karuppu Pati Patni Aur Woh Do Krishnavataram Raja Shivaji
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार अनन्या पांडे की ‘चांद मेरा दिल’ ने नई एंट्री दी है। इसके अलावा मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ भी नई रिलीज फिल्म है। इन नई रिलीज फिल्मों के बीच ‘करुप्पु’, ‘पति पत्नी और वो दो’ और ‘राजा शिवाजी’ जैसी फिल्में भी अभी तक बनी हुई हैं। जानते हैं कि बीता शुक्रवार इन सभी फिल्मों के लिए कैसा बीता?

Box Office Collection Chand Mera Dil Vs Drishyam 3 Karuppu Pati Patni Aur Woh Do Krishnavataram Raja Shivaji
चांद मेरा दिल - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

चांद मेरा दिल
अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ इस शुक्रवार की नई रिलीज फिल्म है। फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हासिल हुई हैं। अब फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। अनन्या की फिल्म ने पहले दिन 2.90 करोड़ रुपए के साथ एक धीमी शुरुआत की है। अब देखना ये है कि फिल्म वीकेंड पर कोई कमाल दिखा पाती है या नहीं।

Box Office Collection Chand Mera Dil Vs Drishyam 3 Karuppu Pati Patni Aur Woh Do Krishnavataram Raja Shivaji
दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया

दृश्यम 3
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म ने 15.85 करोड़ रुपए के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत भी की। लेकिन दूसरे दिन शुक्रवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। दूसरे दिन ‘दृश्यम 3’ ने 11.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है, जो उसके पहले दिन की कमाई से कम है। इस तरह से दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 26.90 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Chand Mera Dil Vs Drishyam 3 Karuppu Pati Patni Aur Woh Do Krishnavataram Raja Shivaji
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब

पति पत्नी और वो दो
आयुष्मान खुराना की तीन हीरोइनों वाली ‘पति पत्नी और वो दो’ ने अपने पहले हफ्ते में 29 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अब फिल्म के दूसरे हफ्ते की शुरुआत धीमी रही है। शुक्रवार को अपने आठवें दिन ‘पति पत्नी और वो दो’ ने सिर्फ 1.35 करोड़ रुपए कमाए हैं। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन 30.35 करोड़ रुपए हो गया है।

विज्ञापन
Box Office Collection Chand Mera Dil Vs Drishyam 3 Karuppu Pati Patni Aur Woh Do Krishnavataram Raja Shivaji
फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

कृष्णावतारम पार्ट 1
अलग-अलग जॉनर की इन नई रिलीज फिल्मों के बीच भगवान श्रीकृष्ण की रासलीलाओं को दिखाने वाली फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ तीसरे हफ्ते भी बनी हुई है। शुक्रवार को अपने 16वें दिन फिल्म ने 82 लाख रुपए की कमाई की है। इससे पहले गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन 1.11 करोड़ रुपए रहा था। वहीं फिल्म की कुल कमाई 16 दिनों में 25.42 करोड़ रुपए हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed