फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ विराट-अनुष्का नहीं, बॉलीवुड की ये सुपरहिट जोड़ी भी साउथ अफ्रीका में सेलिब्रेट करेगी न्यू ईयर

Tue, 12 Dec 2017 08:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
amarujala.com- Presented by: आनंद Updated Tue, 12 Dec 2017 08:13 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar will celebrate New Year and Twinkle Khanna birthday in Cape Town
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई में शादी की रिसेप्शन के बाद 27 दिसंबर को साउथ अफ्रीका रवाना होंगे। यहां टीम इंडिया और मेजबान देश के बीच क्रिकेट सीरीज होने वाली है जिसमें भारतीय टीम की कप्तानी विराट कोहली करेंगे। इसी दौरान वह अनुष्का के साथ नए साल और नई जिंदगी का जश्न भी मनाएंगे।


खास बात ये है कि इस सेलिब्रिटी कपल के अलावा बॉलीवुड की एक स्टार जोड़ी भी अपने परिवार के साथ साउथ अफ्रीका में ही नए साल का जश्न मनाने पहुंचेगी। 
Akshay Kumar will celebrate New Year and Twinkle Khanna birthday in Cape Town
क्रिसमस और न्यू ईयर आते-आते बॉलीवुड के ज्यादातर स्टार कहीं न कहीं सेलिब्रेशन करते नजर आते हैं। इस बार खिलाड़ी अक्षय कुमार ने प्लान किया है कि वह नए साल का जश्न परिवार के साथ साउथ अफ्रीका की राजधानी केप टाउन में ही मनाएंगे। अक्षय ने अपने सभी प्रोजेक्ट का आने वाले कुछ दिनों के लिए काम रोक दिया है। वह क्रिसमस, न्यू ईयर के साथ अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना की बर्थ डे पार्टी की तैयारी में जुट गए हैं। 
Akshay Kumar will celebrate New Year and Twinkle Khanna birthday in Cape Town
बताया जा रहा है कि अक्षय 22 दिसंबर से लेकर 3 जनवरी 2018 तक केप टाउन में बिताने वाले हैं। वहीं, ट्विंकल खन्ना का जन्मदिन 29 दिसंबर को है। अक्षय के प्लान को देखकर लगता है कि इस बार का न्यू ईयर उनका काफी अच्छा बीतने वाला है। आपको बता दें कि अक्षय जल्द ही अपनी फिल्म 'पैडमैन'  लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म की कहानी ट्विंकल खन्ना की लिखी किताब पर आधारित है। ट्विंकल इस फिल्म को प्रोड्यूज भी कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar will celebrate New Year and Twinkle Khanna birthday in Cape Town
फिल्म 'पैडमैन' में अक्षय कुमार लक्ष्मीकांत चौहान नाम के शख्स का किरदार निभा रहे हैं जो कोयंबटूर के रहने वाले अरुणाचलम मुरुगनाथम से प्रेरित है। मुरुगनाथम ने पहली बार देश में महिलाओं के लिए कम कीमत वाले सैनिटरी पैड बनाए। ट्विंकल ने अपनी किताब 'द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' में अरुणाचलम मुरुगनाथम का जिक्र किया है। फिल्म 'पैडमैन' में अक्षय कुमार और सोनम कपूर के अलावा राधिका आप्टे भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। आर बाल्की निर्देशित यह फिल्म 26 जनवरी 2018 को रिलीज होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed