नए साल की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में प्रधानमंत्री से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी ने नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। अक्षय कुमार ने भी साल के पहले दिन की शुरुआत कुछ खास अंदाज में की है। अक्षय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर सभी को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। इस वीडियो में उन्होंने साल 2021 का पहला सूर्योदय अपने फैंस को दिखाया है।
गायत्री मंत्र के साथ अक्षय कुमार ने शुरू किया साल का पहला दिन, फैंस को भी दीं शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में वे गायत्री मंत्र का उच्चारण भी कर रहे हैं। इसे साझा करते हुए अक्षय ने लिखा है, ''अगर आपने मिस कर दिया हो तो ये है साल 2021 का पहला सूर्योदय। सभी की सफलता और खुशियों की प्रार्थना कर रहा हूं। सभी को एक शानदार नए साल की शुभकामनाएं। हैपी न्यू ईयर।''
बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार ने खास अंदाज में नए साल का स्वागत किया है। अक्षय के इस वीडियो पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
बता दें, साल 2020 में सबसे ज्यादा विज्ञापनों में दिखने के मामले में अक्षय कुमार नंबर वन रहे हैं। अक्षय ने सभी अभिनेताओं के हिस्से आए विज्ञापनों में 16 फीसदी हिस्से पर कब्जा किया। इस दौड़ में अक्षय ने अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, शाहरुख खान और वरुण धवन को पीछे छोड़ा।
बता दें बॉलीवुड सेलेब्स ने बड़े ही जोर शोर से नए साल 2021 (New Year 2021) का स्वागत किया है। कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस जश्न को मनाया तो कोई मुंबई से बाहर देश-विदेश में जाकर नए साल का आगाज कर रहे हैं।कई सितारों ने सोशल मीडिया पर नए साल की तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने फैंस को न्यू ईयर विश भी किया है।