फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FRIDAY FEVER: साल के पहले दिन का ये है एंटरटेनमेंट मेन्यू, मिलेगा हरेक की पसंद का जायका

Fri, 01 Jan 2021 10:41 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 01 Jan 2021 10:41 AM IST
विज्ञापन
Movies to be released on first day in 2021 Ramprasad Ki Tehrvi Nail polish What Happened to Mr Cha
नए साल पर रिलीज होने वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बीता साल याद है ना, कैसे 31 दिसंबर की रात लोगों ने ‘घोस्टर स्टोरीज’ के इंतजार में बिताई और फिर फिल्म खत्म हुई तो अपने फैसले को कोसते हुए बुझे मन से नए साल में अपनी अपनी रजाइयों में दुबक गए। इस बार ऐसा कुछ तो नहीं होने जा रहा, लेकिन हां, इस बार वरायटी ज्यादा है। कॉमेडी देखने वालों के लिए थिएटर में एक खास कॉमेडी फिल्म है। सस्पेंस थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए सिनेमा घर चलकर आया है। चलिए आपको बताते हैं, 1 जनवरी 2021 को रिलीज होने वाली इन प्रस्तुतियों के बारे में।

Movies to be released on first day in 2021 Ramprasad Ki Tehrvi Nail polish What Happened to Mr Cha
रामप्रसाद की तेरहवीं - फोटो : इंस्टाग्राम

रामप्रसाद की तेरहवीं

साल का पहला दिन और हर किसी का मन खुशनुमा। सिनेमाघरों में भी थोड़ी हल्की फुल्की फिल्म है। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह फिल्म को थिएटरों में देखने की खासियत पहले ही बता चुके हैं। कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'रामप्रसाद की तेरहवीं'  शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को अभिनेत्री सीमा पाहवा ने निर्देशित किया है और इसमें नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, विनय पाठक, सुप्रिया पाठक और विनीत कुमार जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। नसीरुद्दीन शाह ने दर्शकों से इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने की गुजारिश की है। कहा है कि इस फिल्म को एक मौका अवश्य दें।

साल के पहले ही दिन तेरहवीं की दावत, नसीरुद्दीन शाह ने कहा- सीमा पाहवा की फिल्म देखने जरूर आना
 

Movies to be released on first day in 2021 Ramprasad Ki Tehrvi Nail polish What Happened to Mr Cha
नेल पॉलिश - फोटो : फाइल

नेल पॉलिश

शुक्रवार को ही देसी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 भी अपनी एक ओरिजिनल फिल्म 'नेल पॉलिश' का प्रीमियर करेगा। यह फिल्म अपने विषय और अपने नाम को लेकर काफी चर्चाओं में है। अर्जुन रामपाल के अलावा इस फिल्म में आदित्य बेलनेकर, मधु, आनंद तिवारी, मानव कौल, रजित कपूर और समरीन कौर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में है। फिल्म एक कोर्ट रूम ड्रामा है, जिसका सस्पेंस आखिर तक खुलने का दर्शकों को इंतजार रहेगा। पूरी फिल्म कोरना काल में ही शूट हुई है और इसका पोस्ट प्रोडक्शन भी इसी संक्रमण काल में पूरा हुआ। फिल्म की शूटिंग के दौरान अर्जुन ने 25 बार अपना कोविड टेस्ट कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Movies to be released on first day in 2021 Ramprasad Ki Tehrvi Nail polish What Happened to Mr Cha
मोनारका 2 - फोटो : फाइल

मोनारका 2

मौका नए साल का है इसलिए नेटफ्लिक्स ने अपना कोई बड़ा प्रोजेक्ट इस दिन रिलीज करने की योजना नहीं बनाई। इस शुक्रवार को वह अपनी एक मेक्सिकन वेब सीरीज 'मोनारका' का दूसरा सीजन रिलीज करेगा। यह कहानी एक व्यापारी परिवार की है जो भ्रष्ट वातावरण में पनपता है। बाद में यही परिवार उन भ्रष्ट लोगों पर राज भी करता है।

विज्ञापन
Movies to be released on first day in 2021 Ramprasad Ki Tehrvi Nail polish What Happened to Mr Cha
व्हाट हैपेंड टू मिस्टर चा? - फोटो : फाइल

व्हाट हैपेंड टू मिस्टर चा?

इस शुक्रवार को नेटफ्लिक्स एक चीनी फिल्म 'व्हाट हैपेंड टू मिस्टर चा?' का प्रीमियर भी अपने प्लेटफॉर्म पर करने वाला है। किम डोंग ग्यू के निर्देशन में बनी यह फिल्म कहानी है एक अभिनेता की जिसका अतीत तो बहुत प्रकाशमय रहा लेकिन भविष्य अंधेरे में। एक अभिनेता के रूप में वह कलाकार अपनी पुरानी लोकप्रियता पाने की कोशिश करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed