फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Oberoi: ऋतिक के साथ पर्दे पर दिखना असली चुनौती, अक्षय ओबेरॉय ने इस तरीके से हासिल की सुडौल मांसपेशियां

Thu, 29 Jun 2023 08:56 AM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 29 Jun 2023 08:56 AM IST
विज्ञापन
Akshay Oberoi real challenge to appear on screen with Hrithik Roshan in Fighter actor achieved curvy muscles
ऋतिक रोशन, अक्षय ओबरॉय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता अक्षय ओबेरॉय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फाइटर' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में वह कहां जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आएंगे। वहीं 'पीकू' के बाद दीपिका पादुकोण के साथ इस फिल्म में काम करने को लेकर भी वह खासे उत्साहित रहे हैं। अक्षय ओबेरॉय इस फिल्म में वायुसेना के पायलट की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में 'फाइटर' में वायुसेना के पायलट की भूमिका के लिए अक्षय ओबेरॉय को मानसिक तैयारी के साथ -साथ शारीरिक रूप से भी खुद को तैयार करना पड़ा है। और, वह मानते हैं कि चूंकि उन्हें ऋतिक रोशन के साथ खासतौर से परदे पर दिखना है तो फिटनेस के मामले में कोई भी चूक परदे पर साफ पकड़ में आ सकती है।

Akshay Oberoi real challenge to appear on screen with Hrithik Roshan in Fighter actor achieved curvy muscles
अक्षय ओबेरॉय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'फाइटर' में अभिनेता अक्षय ओबेरॉय पायलट की भूमिका निभा रहे हैं। इस भूमिका के लिए अक्षय ओबेरॉय ने  एक प्रशिक्षक के साथ प्रशिक्षण के पारंपरिक तरीके को अपनाने के बजाय, वायुसेना के पायलट के रूप में अपनी भूमिका के लिए खुद को प्रशिक्षित करके इस फिल्म के लिए अपना लुक परिवर्तन किया। उन्होंने इस भूमिका की  लिए तैयारी में  तीन महीने के भीतर ही  जो परिणाम हासिल किए हैं, वह आश्चर्यजनक हैं।

Akshay Oberoi real challenge to appear on screen with Hrithik Roshan in Fighter actor achieved curvy muscles
अक्षय ओबेरॉय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता अक्षय ओबेरॉय कहते हैं, 'मैं फिल्म की शूटिंग से पहले और शूटिंग के दौरान बड़े पैमाने पर वर्कआउट कर रहा हूं। कड़े प्रशिक्षण के साथ- साथ  मांसपेशियों के  निर्माण में  मैंने व्यक्तिगत रूप से खुद को प्रशिक्षित किया।  मुझे वायु सेना के पायलट की भूमिका के लिए उपयुक्त दिखने के लिए व्यापक शारीरिक ढांचे की आवश्यकता थी और उसकी शारीरिक बनावट किरदार के अनुरूप होनी चाहिए, इसलिए मैंने इस परिवर्तन से गुजरने का बीड़ा खुद ही उठाया क्योंकि यह आवश्यक था। इसके मुझे  कई महीनों तक कठोर प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा। मैंने कार्डियो के अंतराल के साथ वजन प्रशिक्षण किया और 10 किलो मांसपेशियां हासिल की।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Oberoi real challenge to appear on screen with Hrithik Roshan in Fighter actor achieved curvy muscles
अक्षय ओबेरॉय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता अक्षय ओबेरॉय मानते हैं कि  वायुसेना के  पायलट की भूमिका निभाना अपने आप में एक सम्मान की बात है। अक्षय ओबेरॉय कहते हैं,  'मेरे करियर की यह सबसे बड़ी फिल्म होगी। इसके अलावा पायलट की भूमिका निभाना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान पायलट के निजी जीवन को बहुत करीब से समझने का मौका मिला।  ऋतिक रोशन जैसे स्टार के साथ काम करने का एक अलग अनुभव रहा ही है, इसके अलावा 'पीकू' के बाद दीपिका पादुकोण के साथ दोबारा काम करने का अनुभव बहुत ही शानदार रहा है।'

विज्ञापन
Akshay Oberoi real challenge to appear on screen with Hrithik Roshan in Fighter actor achieved curvy muscles
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की लीड भूमिका है सिद्धार्थ आनंद ने  शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ  'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है। तो वहीं अक्षय ओबेरॉय की हाल ही में तमन्ना भाटिया के साथ फिल्म 'आय लव यू' ओटीटी प्लेटफार्म जियो सिनेमा पर रिलीज हुई है।  इसके अलावा अक्षय ओबेरॉय जल्द ही वेब सीरीज  'ब्रोकन न्यूज सीजन दो',  'लाल रंग सीजन दो' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। उनकी फिल्म 'वर्चस्व' भी जल्द ही रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed