{"_id":"5df4c89d8ebc3e87ab4910b3","slug":"akshaye-khanna-doesn-t-believe-attending-karan-johar-s-parties-to-get-more-work-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"20 साल के करियर में इस एक्टर ने दी सिर्फ 8 हिट फिल्में, अब बोले- 'करण जौहर की पार्टियों में जाने...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
20 साल के करियर में इस एक्टर ने दी सिर्फ 8 हिट फिल्में, अब बोले- 'करण जौहर की पार्टियों में जाने...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 14 Dec 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
karan johar, Akshaye Khanna
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'ताल' और 'हमराज' से पॉपुलर होने वाले अक्षय खन्ना अब फिल्मों में कम ही नजर आते हैं। और जिसमें नजर आते हैं वो भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाती। अक्षय पॉपुलर स्टार विनोद खन्ना के बेटे हैं। अक्षय जल्द ही 'सब कुशल मंगल' में नजर आने वाले हैं। इस बीच अक्षय खन्ना का एक इंटरव्यू सामने आया है।
2 of 5
अक्षय खन्ना
- फोटो : social media
इस इंटरव्यू में अक्षय ने करियर और फिल्मों के चुनाव को लेकर कई सारी बातें की हैं। अक्षय ने इस इंटरव्यू में यह भी कहा है कि बॉलीवुड में काम करण जौहर की पार्टियों में जाने से नहीं मिलता।
3 of 5
अक्षय खन्ना
अक्षय खन्ना ने कहा- मैं सालों से यह सुन रहा हूं कि बॉलीवुड में लगातार काम करते हुए टिके रहने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े लोगों की पार्टियों में जाना और मेल-जोल करना जरूरी होता है, यह बात मुझे बिल्कुल भी समझ में नहीं आती है। मान लीजिए कि मैं करण जौहर की 10 पार्टियों में जाऊं, तो क्या यह बात पक्की है कि करण मुझे अपनी अगली फिल्म में कास्ट करेंगे, शायद नहीं, आप बताइए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
akshaye khanna
उन्होंने आगे कहा- मुझे तो नहीं लगता, यदि कोई मुझे अपनी फिल्म में कास्ट करने का मन बनाए बैठा है और मैं सिर्फ करण जौहर की पार्टी में न जाऊं तो वह मुझे कास्ट नहीं करेंगे, ऐसा थोड़ी न होता है। कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि पार्टियों में जाना जरूरी है, लेकिन मुझे नहीं लगता। मुझे यह बात झूठ लगती है।
विज्ञापन
5 of 5
Akshaye Khanna
अक्षय ने अपने करयिर की शुरुआत साल 1998 में फिल्म 'हिमालय पुत्र' से की थी। फ्लॉप फिल्म से शुरुआत करने वाले अक्षय ने अपने करियर में सिर्फ 8 हिट फिल्में दीं। इनमें 'दिल चाहता है', 'ताल', 'हमराज' और 'हंगामा' जैसी फिल्में शामिल हैं। अक्षय खन्ना का नाम उन एक्टर्स में शामिल है जो अच्छे हीरो के साथ अच्छे विलेन भी हैं। अक्षय ने कई फिल्मों में विलेन का रोल किया और हीरो से ज्यादा तारीफ बटोरी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।