भोजपुरी सिनेमा में देशभक्ति फिल्मों पर काफी फोकस किया जाता है। अच्छी ऑडियो-विजुअल वाली ये फिल्में अच्छा खासा कलेक्शन कर जाती हैं। देशभक्ति की फिल्में हमेशा स्वतंत्रता सेनानियों या ऐतिहासिक लड़ाइयों पर ही नहीं बनतीं बल्कि भोजपुरी में पाकिस्तान को सबक सिखाने पर भी काफी ध्यान दिया जाता है। भोजपुरी फिल्में सिर्फ बिहार, झारखंड या उत्तर प्रदेश में ही नहीं देखी जाती बल्कि जहां-जहां भोजपुरी भाषी लोग काम के सिलसिले में गए, वहां इन फिल्मों का प्रदर्शन होता है। अब अगर आप इन फिल्मों के नाम नहीं जानते तो जान लीजिए।
बॉलीवुड छोड़िए सिर्फ भोजपुरी सिनेमा ने ही बजा रखी है पाकिस्तान की बैंड, ये फिल्में हैं सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना से पाकिस्तान
पटना से पाकिस्तान (Patna se pakistan) 2015 भोजपुरी फिल्म में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua), काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) लीड रोल में थे। यह फिल्म तो बड़ी हिट थी ही इसके गाने भी जबरदस्त लोकप्रिय हुए थे। इस फिल्म में काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ने निरहुआ की प्रेमिका का किरदार निभाया था, जो पाकिस्तानी आतंकवादियों के धमाके में मर जाती हैं। उसके बाद निरहुआ पाकिस्तान जाते हैं और वहां उनकी मुलाकात आम्रपाली दुबे से होती है। कहानी में आगे बताया जाता है कि कैसे वह आतंकी सरगना से काजल राघवानी की हत्या का बदला लेते हैं और फिर आम्रपाली दुबे से उन्हें प्यार होता है।
इंडिया vs पाकिस्तान
अरविंद अकेला कल्लू और रितेश पाण्डेय की फिल्म 'इंडिया vs पाकिस्तान' एक देशभक्ति फिल्म थी। इस फिल्म को फिरोज खान ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म भारत और पाकिस्तान की दुश्मनी को लेकर बनाई गई थी। अगर अभी तक आपने एक्शन से भरी इस फिल्म को नहीं देखा तो आज ही देख लीजिए। आखिर कैसे भारतीय सेना ने पाकिस्तान की बैंड बजाई।
दुल्हन चाही पाकिस्तान से
यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। निर्माता, निर्देशक, संगीतकार राजकुमार आर पांडेय की फिल्म 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से' ब्लॉक बस्टर फिल्म थी। भोजपुरी फिल्मों के कारोबार के आंकड़े बताते हैं कि ‘पाकिस्तान’ टाइटल के साथ बनी फिल्में हिट होती हैं। फिल्म में प्रदीप पांडेय चिन्टू ने अहम भूमिका निभाई थी।