फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सबसे मशहूर और पावरफुल हैं बॉलीवुड के ये पांच खानदान, सालों से इंडस्ट्री पर कर रहे राज

Sat, 14 Dec 2019 03:30 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 14 Dec 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
kapoor family to bachchan family most powerful and popular in bollywood
bollywood families - फोटो : social media

बॉलीवुड में ऐसे कई परिवार हैं जो सालों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। ऐसे ही दिग्गज खानदानों पर नजर डालें तो उनमें से कुछ कलाकार बेहद सफल रहे तो वहीं कई अपनी पहचान बनाने मेें नाकाम रहे। आगे की स्लाइड में चलिए हम आपको बॉलीवुड के सबसे मशहूर और पावरफुल परिवारों के बारे में बताते हैं।

kapoor family to bachchan family most powerful and popular in bollywood
kapoor family, chopra family - फोटो : social media

कपूर खानदान
बॉलीवुड के मशहूर परिवार की बात हो तो सबसे पहला नाम कपूर खानदान का आता है। ये परिवार बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे पुराना परिवार है। अपने सपनों को पूरा करने पृथ्वीराज कपूर ने सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। उसके बाद उनके बेटों राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर ने बॉलीवुड पर राज किया।

फिर राज कपूर के तीन बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर ने फिल्मों को ही अपना करियर बनाया। रणधीर कपूर ने अभिनेत्री बबीता से शादी की। बबीता और रणधीर कपूर की दोनों बेटियां करीना और करिश्मा भी बॉलीवुड पर छाई हुई हैं। करीना ने सैफ अली खान से शादी की है। अब करिश्मा और करीना के बच्चों के डेब्यू का इंतजार है।

kapoor family to bachchan family most powerful and popular in bollywood
bachchan family - फोटो : social media

बच्चन परिवार
अमिताभ बच्चन ने अपने पिता और मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन से अलग बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा दिखाई। अमिताभ बच्चन ने अभिनेत्री जया भादुड़ी से शादी की। उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने भी फिल्मों में ही अपना करियर बनाया। अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन से शादी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kapoor family to bachchan family most powerful and popular in bollywood
akhtar family - फोटो : social media

अख्तर-आजमी खानदान
अख्तर और आजमी खानदान भी बॉलीवुड में लंबे समय से अपनी जड़ें जमाए हुआ है। गीतकार जावेद अख्तर ने पहले हनी ईरानी से शादी की। इन दोनों के दो बच्चे हुए- जोया अख्तर और फरहान अख्तर, जो बॉलीवुड की दुनिया में जाने-माने नाम हैं। जावेद अख्तर के पिता जान निसार अख्तर भी अपने समय के लोकप्रिय गीतकार रहे हैं। हनी ईरानी की बहन डेजी ईरानी भी अभिनेत्री हैं। 

कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान और साजिद खान, हनी ईरानी और डेजी ईरानी के भांजा-भांजी हैं। जावेद अख्तर की दूसरी पत्नी शबाना आजमी मशहूर अभिनेत्री हैं। तब्बू रिश्ते में शबाना की भांजी लगती हैं।

विज्ञापन
kapoor family to bachchan family most powerful and popular in bollywood
chopra-johar family - फोटो : social media

चोपड़ा-जौहर परिवार
बलदेव राज चोपड़ा ने फिल्म बीआर फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस का निर्माण किया। बलदेव राज के छोटे भाई यश चोपड़ा भी निर्देशन की दुनिया में छाए। यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा भी निर्देशक हैं। यश जौहर ने यश चोपड़ा की बहन हीरू से शादी की। यश और हीरू के बेटे करण जौहर हैं जो कि कई स्टारकिड्स को बॉलीवुड में लॉन्च कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed