नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर बॉलीवुड दो हिस्सो में बंटा हुआ नजर आ रहा है। कुछ सितारे जहां इसके पक्ष में हैं तो वहीं कुछ सेलेब्स इसका जमकर विरोध कर रहे हैं। स्वरा भास्कर और जीशान के अलावा जावेद जाफरी ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात सोशल मीडिया पर रखी है।
नागरिकता संशोधन विधेयक पर जावेद जाफरी का ट्वीट, कहा- 'एक आम हिंदुस्तानी को मुसलमान कर दिया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जावेद जाफरी ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट की तस्वीर में लिखा है, 'इस्लामी नाम, नमाजी बाप, खुदा का ताब, जो कर न सका...एक कागज के पुरजे ने वो काम कर दिया, एक आम हिंदुस्तानी को मुसलमान कर दिया।' बता दें कि ये कौसर मुनीर की पंक्तियां हैं।
Condolences pic.twitter.com/9TlzsQFvOZ
बता दें कि इससे पहले भी जावेद इस मुद्दे को लेकर ट्वीट कर चुके हैं। जावेद ने एक ट्वीट में लिखा था, 'क्या CAB ड्राइवर से यह अपेक्षा नहीं की जाती कि जहां पैसेंजर जाना चाहे वहां लेकर जाए न कि जहां वह ले जाना चाहता है?' इस तरह जावेद जाफरी ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर तंज कसा था।
गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ शुक्रवार के बाद आज शनिवार को भी दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्र कैब के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच जामिया विश्वविद्यालय में NRC और नागरिकता संशोधन कानून (CAB) के विरोध प्रदर्शन में हुई हिंसा में डेढ़ दर्जन से ज्यादा छात्र घायल हो गए हैं और कई छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है। इस मामले में जीशान ने ट्वीट में लिखा है, 'असम से वीडियोज नहीं आ ही नहीं पा रहे। जब दिल्ली में ये हाल है तो असम की तो क्या बात करें। उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा- #jamia के दोस्तों, लड़ाई जारी रखना, जल्द मैं भी आऊंगा साथ जुड़ने।'
इससे पहले अनुराग कश्यप ने नागरिकता संशोधन विधयेक (CAB) पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक कार्यक्रम में पहुंचे अनुराग कश्यप ने कहा कि 'यह रुकने वाला नहीं है। हमने इसके लिए उन्हें वोट दिया था। हमें यही मिलना चाहिए और यही मिलता रहेगा। मैंने खुद को इन सबसे अलग कर लिया है। मैं किसी भी बात का समर्थन नहीं करता हूं। यह एक ऐसी प्रकिया है जिसमें या तो आप शामिल हो जाएं या उन्हें छोड़ दें। हमें यह समझना होगा कि यह किसी के साथ भी हो सकता है। तभी हम एक समाज के तौर पर विकसित होंगे।'