{"_id":"5df4a19d8ebc3e87ae37dea8","slug":"bollywood-actress-bhumi-pednekar-is-as-successfull-as-hema-malini-rekha-sridevi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हेमा, रेखा, श्रीदेवी के बाद भूमि को मिली अहम कामयाबी, थिएटर्स में चल रहीं एक साथ तीन फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हेमा, रेखा, श्रीदेवी के बाद भूमि को मिली अहम कामयाबी, थिएटर्स में चल रहीं एक साथ तीन फिल्में
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 14 Dec 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अलग अलग किरदार में भूमि पेडनेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ही मैन धर्मेंद्र की हीरोइन बनकर हेमा मालिनी ने, एंग्री यंगमैन अमिताभ बच्चन की हीरोइन बनकर रेखा ने और जंपिंग जैक जीतेंद्र की हीरोइन बनकर श्रीदेवी ने जो कामयाबी हिंदी सिनेमा में हासिल की थी, वैसी ही कामयाबी सुपरस्टार भूमि पेडनेकर ने बिना किसी खास हीरो के साथ अपना नाम जोड़कर हासिल कर ली है।
2 of 5
Bhumi Pednekar
- फोटो : Amar ujala, Mumbai
दरअसल हिंदी सिनेमा में दशकों बाद ऐसा हुआ है कि किसी हीरोइन की तीन फिल्में एक ही समय सिनेमाघरों में सफलता के साथ चल रही हैं। भूमि की ये फिल्में हैं, 'बाला', 'सांड की आंख' और 'पति पत्नी और वो'। तीनों ही फिल्मो को दर्शकों को जमकर प्यार मिला था।
3 of 5
Bhumi Pednekar
- फोटो : Amar ujala, Mumbai
इस बारे में चर्चा चलने पर भूमि पेडनेकर कहती हैं, 'किसी फिल्म का सिनेमाघरों में चलते रहना सिर्फ एक ही बात पर निर्भर करता है और वह है लोगों की पसंद। मेरी इन फिल्मों क दर्शकों का जो प्यार और समीक्षकों की जो सराहना मिली है, मैं इसके लिए तहेदिल से सबकी शुक्रगुजार हूं। मैंने हमेशा हर फिल्म इसकी पटकथा की गुणवत्ता के आधार पर साइन की और इन फिल्मों की सफलता ने बतौर कलाकार मेरे फैसलों क सही ठहराया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Bhumi Pednekar
- फोटो : Amar ujala, Mumbai
हिट फिल्मों की हैट्रिक लगा चुकीं भूमि की अब तक कुल सात फिल्में रिलीज हुई हैं और इनमें से छह हिट रही हैं। हिंदी सिनेमा में करियर की शुरूआत में ही ऐसी कामयाबी पाने वाली वह पहली अभिनेत्री बन चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Bhumi Pednekar
- फोटो : Amar ujala, Mumbai
यह उल्लेखनीय बात ये है कि भूमि की फिल्मों को कभी हाउसफुल 4 जैसी मल्टीस्टारर तो कभी मेड इन चाइना जैसी बहुप्रचारित फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला करना पड़ा लेकिन हर बार कामयाबी उनके खाते में दर्ज हुई। इन दिनों भूमि के फिल्म पति पत्नी और वो में निभाए गए एक मॉडर्न बीवी के किरदार की खूब वाहवाही हो रही है, इससे पहले फिल्म बाला और सांड की आंख में भी भूमि ने किरदार के हिसाब से अपने लुक्स में बदलाव करके दर्शकों को चौंकाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।