भोजपुरी सिनेमा की टॉप अदाकाराओं में शुमार अक्षरा सिंह किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। कभी वह अपने डांस तो कभी किसी फोटोशूट को लेकर खूब लाइमलाइट बटोरती हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अक्सर वह फैंस के साथ स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियो शेयर करती नजर आती हैं। एक बार फिर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इसमें अक्षरा किसी भोजपुरी या बॉलीवुड गाने पर नहीं, बल्कि देवी गीत पर डांस करती नजर आ रही हैं।
Akshra Singh: अक्षरा सिंह का देवी गीत 'छुम छुम पैजनिया' हुआ रिलीज, ट्रेडिशनल लुक में एक्ट्रेस ने ढाया कहर
Akshra Singh: अक्षरा सिंह का देवी गीत 'छुम छुम पैजनिया' हुआ रिलीज, ट्रेडिशनल लुक में एक्ट्रेस ने ढाया गजब
बता दें कि जल्द ही शारदीय नवरात्रि शुरू होने वाले हैं। इससे ठीक पहले अक्षरा सिंह एक शानदार देवी गीत लेकर आई हैं। अक्षरा सिंह की मधुर आवाज में यह भोजपुरी देवी गीत रिलीज किया गया है। इस गाने के रिलीज का भोजपुरी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अक्षरा सिंह का यह भोजपुरी देवी गीत 'छुम-छुम बाजे पैजनियां रे' रिलीज के साथ ही हंगामा मचाने लगा है। इस गाने के वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह के इस भोजपुरी देवी गीत ने रिलीज के साथ ही धमाल मचा दिया है। इस गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अक्षरा सिंह का नया वीडियो, अभिनेत्री ने पूछा- बताओ कौन हो तुम?
बता दें कि अक्षरा सिंह की मधुर आवाज में भोजपुरी देवी गीत 'छुम-छुम बाजे पैजनियां रे' को टी-सीरीज हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। टी-सीरीज हमार भोजपुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस गाने को साझा किया है और अक्षरा सिंह को भी टैग किया है। इसके साथ लिखा है, 'फेस्टिवल के सीजन के साथ पेश है अक्षरा सिंह का नया गाना।'
बता दें कि अक्षरा सिंह की मधुर आवाज में भोजपुरी देवी गीत 'छुम-छुम बाजे पैजनियां रे' के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं। इसका संगीत शिशिर पांडे ने दिया है। इस गाने के वीडियो को अक्षरा सिंह ने हीं डायरेक्ट किया है। इसके निर्माता विपिन सिंह हैं और इसके वीडियो को कोरियोग्राफ प्रसुन यादव ने किया है। अक्षरा सिंह मद्रासी स्टाइल में पिंक कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। बालों में गजरा उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। यूजर्स इस गाने और अक्षरा के लुक दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं।
Akshara Singh: झूलनिया की सक्सेस से सातवें आसमान पर अक्षरा सिंह, फैंस से की ज्यादा से ज्यादा रील्स बनाने की गुजारिश