फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alaya F: मां पूजा बेदी और नेपोटिज्म पर अलाया एफ ने किया खुलासा, बोलीं- मैं खुद को नेपो बेबी नहीं मानती हूं

Thu, 20 Apr 2023 06:51 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Thu, 20 Apr 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
Alaya F Talk About Mother Pooja Bedi And Nepotism Actress Said I'm Not A Nepo Baby
अलाया एफ-पूजा बेदी - फोटो : social media

पूजा बेदी 90 के दशक की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। वहीं, उनकी बेटी अलाया एफ भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म जवानी जानेमन(2020) से डेब्यू कर चुकी हैं। इस फिल्म में अलाया के साथ एक्ट्रेस तब्बू और सैफ अली खान नजर आए थे। फिल्म हालांकि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फिल्म के बाद वह कार्तिक आर्यन के साथ फ्रेडी में नजर आईं थी। इसके बाद वह ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत में दिखाई दी थीं। वही, हाल ही में एक्ट्रेस ने नेपोटिज्म को लेकर बात की है।

Alaya F Talk About Mother Pooja Bedi And Nepotism Actress Said I'm Not A Nepo Baby
अलाया एफ - फोटो : social media

खुद को नेपो बेबी नहीं मानती अलाया
दरअसल, जैसा कि अलाया एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी हैं और इंडस्ट्री की स्टार किड हैं, जिसको लेकर उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बात की है। उन्होंने कहा कि वह उन स्टार किड्स में नहीं आती हैं जो डंब हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उनकी मां पूजा उनके पैदा होने से पहले ही इंडस्ट्री छोड़ चुकी थीं। मैं खुद को पूरी तरह से नेपो बेबी के रूप में नहीं गिनती हूं, क्योंकि आपको यह समझने की जरूरत है, कि इसमें अंतर है। मैं इंडस्ट्री की बड़ी पार्टिज में शामिल नहीं होती हूं। यह मेरी जिंदगी नहीं रही है, मुझे इस बात की चिढ़ होती है, क्योंकि भाई भतीजावाद के स्तर यहां ज्यादा है। 

Shehnaaz Gill: KKBKKJ के बाद शहनाज गिल के हाथ लगा एक और बड़ा प्रोजेक्ट, अभिनेत्री का खुलासा सुन चौंक जाएंगे आप

Alaya F Talk About Mother Pooja Bedi And Nepotism Actress Said I'm Not A Nepo Baby
अलाया एफ - फोटो : social media

नेपोटिज्म पर एक्ट्रेस ने कही यह बात
अलाया ने आगे कहा कि स्टार किड होना एक विशेषाधिकार की तरह है, क्योंकि किसी की जर्नी का ये आधा हिस्सा होता है। हां लेकिन यह फिल्मों के हिट होने की गारंटी नहीं होती है, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचना भी लोगों के लिए काफी कठिन होता है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं नेपो किड नहीं हूं, लेकिन मैं जो कुछ भी करती हूं उसे लेकर इसका आधार बनाना पूरी तरह से गलत है, कि मैं कहां से आती हूं। मैंने बहुत कोशिश की है खुद पर, लगातार काम करो, और जो भी करो अच्छा करो। 

Anushka Kaushik: गर्मी की शूटिंग के दौरान अनुष्का को महसूस हुए दिवंगत इरफान खान, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
Alaya F Talk About Mother Pooja Bedi And Nepotism Actress Said I'm Not A Nepo Baby
अलाया एफ - फोटो : social media

यू-टर्न में नजर आएंगे अलाया
अलाया एफ जल्द ही फिल्म यू-टर्न में नजर आने वाली हैं। इसको लेकर वह लगातार प्रमोशन कर रही हैं। उनकी यह फिल्म जी 5 पर 28 अप्रैल को देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन
Alaya F Talk About Mother Pooja Bedi And Nepotism Actress Said I'm Not A Nepo Baby
अलाया एफ - फोटो : social media

इंस्टाग्राम पर साझा किया था वीडियो
आपको बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें कुछ लोग गलत यू-टर्न लेते हुए नजर आ रहे थे। इसको लेकर उन्होंने अपने विचार भी साझा किए थे। साथ ही एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और लोगों ने इसकी जमकर सराहना भी की थी। 

View this post on Instagram

A post shared by ALAYA F (@alayaf)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed